फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Medical college got five assistants and one associate professor

Bijnor News: मेडिकल कॉलेज को मिले पांच असिस्टेंट और एक एसोसिएट प्रोफेसर

Mon, 18 Mar 2024 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Medical college got five assistants and one associate professor
बिजनौर। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर की जा रहीं हैं। अब कॉलेज को पांच असिस्टेंट और एक एसोसिएट प्रोफेसर मिल गए हैं। जिससे सभी विभागों में इलाज की सुविधा बढ़ेगी।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर, एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर के 53 पद स्वीकृत हैं। इन पदों को भरने के लिए लगातार साक्षात्कार किए जा रहे हैं। मीडिया प्रभारी डॉ. विदित दीक्षित ने बताया कि अभी हाल में ही चर्म रोग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रतन सिंह, फिजियोलॉजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अभिनव सिंह, सर्जरी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संगीता यादव, क्रिटिकल केयर एनेस्थेसिया विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार, स्त्री रोग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुप्रीति, डॉ. सुप्रिया को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

सभी विभागों में चिकित्सकों की संख्या बढ़ गई है। जिसके चलते ओपीडी करने के लिए चिकित्सकों के दिन बांटे जा रहे हैं। इससे मरीजों को तो फायदा होगा ही। साथ ही मरीजों को चिकित्सक का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। समय से अस्पताल में इलाज मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन : मेडिकल कॉलेज में छह पदों पर असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति कर ली गई है। अचार संहिता लगने की वजह से साक्षात्कार नहीं होगा। हालांकि अस्पताल में लगातार स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने पर जोर दिया जा रहा है। - डॉ. उर्मिला कार्या, प्राचार्या, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed