फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   MBA London, commanding bodies in the hands of engineers, economists

Bijnor News: एमबीए लंदन, इंजीनियर, अर्थशात्रियों के हाथों में निकायों की कमान

Tue, 16 May 2023 01:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 16 May 2023 01:37 PM IST
सार

- नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्षों से शहरों की सूरत सुधारने की उम्मीद
- पुरुष ही नहीं नवनिर्वाचित महिला अध्यक्ष भी स्नातक व परास्नातक

विज्ञापन
MBA London, commanding bodies in the hands of engineers, economists
बिजनौर में मतगणना के बहार इंतजार करते एजेंट - फोटो : Amar ujala

विस्तार

बिजनौर नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्ष की कुर्सी पर लंदन से एमबीए, चिकित्सक, सिविल इंजीनियर और अर्थशास्त्री विराजमान रहेंगे। निर्वाचित महिलाएं भी बीए और एमए डिग्री धारक हैं। पढ़े लिखे हाथों में नगर पालिकाओं की चाबी होने से जनता को बड़े विकास होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


जनपद में 12 नगर पालिका परिषद और छह नगर पंचायत हैं। नगर निकाय चुनाव एवं मतगणना हो गई है। नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्षों को जल्द शपथ दिलाई जाएगी। शपथ के दिन पहली बोर्ड बैठक होगी। बोर्ड बैठक से नई सरकार की शुरुआत होगी। निकाय चुनाव में स्योहारा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष फैसल वारसी एमबीए लंदन से हैं।
विज्ञापन


नजीबाबाद के अध्यक्ष इंजीनियर मौअज्जम सिविल इंजीनियर, बिजनौर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह एमए के अलावा कई स्नातक तथा नगीना की अध्यक्ष ताहिरा बेगम की शिक्षा जूनियर हाईस्कूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिले के शहरी मतदाताओं ने सोच समझकर शिक्षित प्रत्याशियों को ही अध्यक्ष पद की कुर्सी पर बैठाया है। नवनिर्वाचित अध्यक्षों का कहना है कि वह विकास के लिए आए हैं और शहर में बिना भेद के विकास कराएंगे। इस बार किसी भी पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष निरक्षर नहीं है।

यह है नवनिर्वाचित अध्यक्षों का संक्षिप्त परिचय
बिजनौर नगरपालिका

नवनिर्वाचित अध्यक्ष इंदिरा सिंह
उम्र 60 साल, योग्यता एमए, कार्य गृहिणी

नगर पालिका हल्दौर
नवनिर्वाचित अध्यक्ष विमला देवी
उम्र 41 वर्ष, शिक्षा बारहवीं, व्यवसाय गृहिणी

नगर पालिका नगीना
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ताहिरा बेगम
उम्र 68 वर्ष, शिक्षा जूनियर हाईस्कूल, व्यवसाय कृषि


चांदपुर नगरपालिका
नवनिर्वाचित अध्यक्ष जीनत परवीन
उम्र 38 वर्ष, योग्यता- इंटर, व्यवसाय शिक्षण संस्थान की उप प्रबंधक, गृहिणी

किरतपुर नगरपालिका
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अब्दुल मन्नान
उम्र 43 वर्ष, योग्यता इंटर, व्यवसाय किसान/प्रोपर्टी डीलर

नगर पालिका स्योहारा
नवनिर्वाचित अध्यक्ष फैसल वारसी
उम्र 38 वर्ष, शिक्षा एमबीए लंदन, व्यवसाय बिजनेस

नगर पंचायत अध्यक्ष अफजलगढ़
नवनिर्वाचित अध्यक्ष तबस्सुम जावेद
उम्र 40 वर्ष, योग्यता इंटरमीडिएट, गृहिणी

नगर पालिका नहटौर
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनस इकरार उर्फ हुमा जैद
उम्र- 31 वर्ष, शिक्षा-साक्षर, व्यवसाय-गृहणी/समाजसेवी

नगर पालिका परिषद नजीबाबाद
नवनिर्वाचित अध्यक्ष इंजीनियर मौअज्जम
उम्र -53, शिक्षा ग्रेजुएट इन सिविल इंजीनियरिंग, व्यवसाय बिजनेस रियल स्टेट

पालिका परिषद शेरकोट
नवनिर्वाचित अध्यक्ष शबनम नाज गाजी
उम्र - 48 वर्ष, शिक्षा पोस्ट ग्रेजुएट, व्यवसाय पोल्ट्री फार्म, कृषि

नगर पंचायत साहनपुर
नवनिर्वाचित अध्यक्ष खुर्शीद मंसूरी
उम्र -42 वर्ष, शिक्षा हाईस्कूल, व्यवसाय- रियल स्टेट कारोबार

नगर पालिका परिषद धामपुर
नवनिर्वाचित अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह
उम्र - 37 वर्ष, शिक्षा एमए अर्थशास्त्र, व्यवसाय सीमेंट ब्लॉक फैक्ट्री, कृषि

नगर पंचायत जलालाबाद
नवनिर्वाचित चेयरपर्सन रूमाना
उम्र - 34 वर्ष, शिक्षा कक्षा 8, व्यवसाय गृहिणी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed