फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   May 31 tribute to Corona warriors

मृतक कोरोना योद्धाओं को 31 मई को दी जाएगी श्रद्धांजलि

Sun, 30 May 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
May 31 tribute to Corona warriors
मृतक कोरोना योद्धाओं को 31 मई को दी जाएगी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

बिजनौर। देशभर में कोरोना संक्रमित होकर मरे कोरोना योद्धाओं को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर 31 मई को दोपहर डेढ़ बजे जिला अस्पताल स्थित डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन कार्यालय पर श्रद्धांजलि दी जाएगी।
कोरोना के चलते देश भर में सैकड़ों कोरोना योद्धा कर्मचारियों ने अपनी जान गंवाई है। इन कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना ही राष्ट्र हित में अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष गजेंद्र कुमार शर्मा एवं डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार रवि ने बिजनौर से संबंधित सभी संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अनुरोध किया है कि 31 मई को श्रद्धांजलि के समय जहां भी हों, अपने कार्यालय, स्वास्थ्य केंद्रों, बड़े चिकित्सालयों हर जगहों पर कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए कोरोना से मृत कर्मचारियों, कोरोना योद्धाओं को दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करें और उनकी याद में दीप अथवा मोमबत्ती जलाकर श्रद्धा के पुष्प अर्पित करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर यह कार्यक्रम जिला अस्पताल परिसर स्थित डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन बिजनौर के कार्यालय पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed