फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Maximum temperature crosses 37 degrees in Bijnor

Bijnor News: बिजनौर में अधिकतम पारा 37 डिग्री पार

Fri, 17 May 2024 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 17 May 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Maximum temperature crosses 37 degrees in Bijnor
बिजनौर। गर्मी का सितम बढ़ने से लोगों का बुरा हाल है। बिजनौर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री के पार चल रहा है। तापमान में बढ़ोतरी होने से लोग गर्मी में झुलस रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह से तेज धूप निकल रही थी। तेज धूप निकलने से लोगों का पसीना छूट गया। धूप से बचने के लिए लोग चेहरे और सिर पर कपड़ा ढककर घरों से बाहर निकले। दोपहर में चल रही गर्म हवा से लोगों का हाल बेहाल रहा। बिना पंखे, कूलर, एसी के लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। बृहस्पतिवार को हवा 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार ने बताया कि जैसे-जैसे तापमान में बढ़ोतरी होगी, गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। अगले एक सप्ताह में तापमान में वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed