फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Max collides with a truck, two youths die

ट्रक से टकराई मैक्स, दो युवकों की मौत

Wed, 21 Oct 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Max collides with a truck, two youths die
हल्दौर के गांव बिसाठ के निकट आमने-सामने की भिंडत में क्षतिग्रस्त गाड़ी। - फोटो : BIJNOR
ट्रक से टकराई मैक्स, दो युवकों की मौत
विज्ञापन

हल्दौर (बिजनौर)। बिजनौर-मुरादाबाद मार्ग पर गांव बिसाठ के निकट एक मैक्स पिकअप और ट्रक की टक्कर में पिकअप सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। फैजान के तहेरे भाई ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ग्रामीणों के अनुसार सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे मुरादाबाद के थाना पाकबाड़ा निवासी फैजान (20) अपने दोस्त नाजिम (30) के साथ अपनी पिकअप मैक्स में कपड़े की गांठें लादकर पानीपत से अपने घर आ रहा था। पिकअप में उनके साथ ठाकुरद्वारा निवासी सलीम, मुरादाबाद निवासी नाजिम पुत्र शमी अहमद भी मौजूद थे। बिसाठ के निकट पहुंचे तो नूरपुर की ओर से आ रहे ट्रक और पिकअप मैक्स की टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को उपचार के लिए बिजनौर भेजा। बिजनौर ले जाते समय फैजान व नाजिम की रास्ते में ही मौत हो गई। प्रयागराज के नवाब गंज निवासी ट्रक चालक अजय भी गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक धान की बोरियों से लदा था। चालक धान की बोरियों से लदे ट्रक को प्रयागराज से हरियाणा लेकर जा रहा था। ट्रक व पिकअप में सवार घायल अन्य लोगों का बिजनौर निजी चिकित्सक व जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। फैजान के तहेरे भाई महफूज ने थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed