{"_id":"627026b234effc08976e3b19","slug":"maternal-uncle-raped-nine-year-old-niece-bijnor-news-mrt587002035","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा ने नौ साल की भांजी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामा ने नौ साल की भांजी से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामा ने नौ साल की भांजी से किया दुष्कर्म
नूरपुर (बिजनौर)। क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर युवक ने अपनी नौ साल की भांजी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बालिका के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शिवाला कलां थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर संभल जनपद का एक परिवार ईंट पथाई का काम करता है। इसी भट्ठे पर परिवार के मुखिया का सगा साला अजय निवासी गांव राजोड़ा थाना सलेमपुर जनपद बुलंदशहर भी अपने पिता के साथ मजदूरी करता है। सोमवार सुबह सभी ईंट पाथने के लिए गए थे। भट्ठे पर मजदूरों के लिए बनी कोठरी में संभल के परिवार की नौ वर्षीय बालिका अकेली थी। इसी दौरान वहां पहुंचे अजय ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
अजय के जाने के बाद बालिका ने अपने पिता को आपबीती बताई। मामा द्वारा भांजी के साथ दुष्कर्म करने की बात सुनकर सभी दंग रह गए। बालिका को लेकर पिता थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी अजय से पूछताछ की जा रही है।