फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Massive plantation today, 72.50 lakh saplings will be planted

Bijnor News: वृहद पौधरोपण आज, रोपे जाएंगे 72.50 लाख पौधे

Tue, 08 Jul 2025 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Massive plantation today, 72.50 lakh saplings will be planted
बिजनौर। प्रदेश में वन महोत्सव कार्यक्रम चल रहा है। जिसके चलते जिले में बुधवार को वृहद पौधरोपण किया जाएगा। इसको लेकर सभी विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। जिले में 72.50 लाख पौधे रोपित किए जाने हैं।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से वृक्षारोपण महाअभियान 2025 के तहत बैराज घाट पर गंगा किनारे पौधरोपण करने का मुख्य कार्यक्रम रहेगा। इसके अलावा जिले में स्कूलों से लेकर तालाबों के किनारे, मैदान, नदियों के किनारे पौधे लगाए जाएंगे। ऐतिहासिक रूप से वन विभाग गंगा वाटिका, भरत वन तैयार कर रहा है। जिसमें अलग-अलग प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे। नदियों के किनारे हरित क्षेत्र विकसित करने के लिए इस वर्ष बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाएगा। पौधरोपण करने के लिए सभी विभागों ने वन विभाग की नर्सरी से पौधे ले लिए हैं।
विज्ञापन

पौधरोपण की तैयारी वन विभाग ने मार्च में शुरू कर दी थी। पिछले साल जिले में 68 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था। इस वर्ष लक्ष्य बढ़ाकर 72.50 लाख कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- विभागों को आवंटित पौधरोपण का लक्ष्य
विभाग लक्ष्य
ग्राम्य विकास विभाग 29,95,700
कृषि विभाग 7,98,800
पर्यावरण विभाग 3,06,000
सिंचाई विभाग 19,000
बेसिक शिक्षा विभाग 35,200
उद्यान विभाग 3,11,000
स्वास्थ्य विभाग 15,000
नगर विकास 44,500
लोक निर्माण विभाग 16,200
सहकारिता 14,000
- वर्जन : सभी विभागों को पौधरोपण के लिए पौधे दे दिए गए हैं। अभियान के तहत गंगा किनारे पौधरोपण का विशेष कार्यक्रम होगा। जिले में 72.50 लाख पौधे लगाए जाने हैं। जिसको लेकर बुधवार सुबह से ही पौधरोपण शुरू हो जाएगा। - ज्ञान सिंह, एसडीओ, वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed