फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mason murdered and threw his body in the canal

Bijnor News: राजमिस्त्री की हत्या कर नहर में फेंका शव

Fri, 03 Nov 2023 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Mason murdered and threw his body in the canal
बिजनौर के ग्राम जोधूवाला में नहर के पास युवक का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस।
- जोधूवाला के निकट सूखी नहर में पड़ा मिला युवक का शव
विज्ञापन

- पुलिस पड़ताल में जुटी, मृतक के करीबी ही शक के दायरे में आए
-राजमिस्त्री का काम करता था मरने वाला युवक



संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। युवक की हत्या कर शव को सूखी नहर में फेंक दिया गया। गला घोंट कर हत्या किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। मृतक की बाइक भी नहर पटरी पर पड़ी मिली। पुलिस जांच में जुटी है। प्रथम दृष्टया मृतक के करीबी ही जांच के दायरे में हैं। मरने वाला राजमिस्त्री था।

शुक्रवार की सुबह छह बजे जोधूवाला के निकट से होकर गुजर रही नहर में एक शव पड़ा मिला। शिनाख्त राजमिस्त्री राजेश कश्यप (40) पुत्र धर्मपाल निवासी नई बस्ती के रूप में हुई। बताया गया कि बृहस्पतिवार दोपहर राजेश घर से निकला था, जिसने करीब डेढ़ बजे अपनी पत्नी को फोन पर बताया गया कि वह दोस्तों के साथ एक पार्टी में है। इसके बाद से परिजनों का राजेश से कोई संपर्क नहीं हो। रात में भी घर नहीं लौटा और सुबह उसकी लाश नहर में पड़ी मिली।
विज्ञापन

नहर में पानी नहीं था। उसकी बाइक भी नहर पटरी पर पड़ी मिली। मृतक के मुंह और कानों से खून निकला हुआ था। सिर और आंखों में भी चोट के निशान थे। अनुमान लगाया गया कि हत्यारों ने आंखों पर भी वार किया है। गले पर बने निशान के चलते गलाघोंट कर हत्या किए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एएसपी सिटी डा. प्रवीण रंजन सिंह, सीओ सिटी अनिल कुमार सिंह और शहर कोतवाल राजीव चौधरी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी व एक बेटा-बेटी को रोता बिलखता छोड़ गया।

शहर कोतवाल राजीव चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई प्रमोद कश्यप की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि गला घोंट कर हत्या की गई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed