फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Masked miscreants looted the family hostage

Bijnor News: नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर की लूटपाट

Wed, 31 May 2023 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 31 May 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Masked miscreants looted the family hostage
बिजनौर में आशुतोशपुरम कालोनी में घर में बंधक बनाकर लूटपाट के गमजदा परिजन।
- तमंचा और धारदार हथियारों के बल पर ढाबा संचालक के परिवार को किया आतंकित
विज्ञापन

- चार बदमाशों ने लूटी करीब ढाई लाख की ज्वैलरी और पांच हजार की नकदी
- महिलाओं के कानों के कुंडल और अन्य जेवर भी जबरन उतरवाए
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। चार नकाबपोश बदमाशों ने ढाबा संचालक के घर में घुसकर परिवार को बंधक बना लिया। तमंचे और धारदार हथियारों से आतंकित कर बदमाशों ने करीब ढाई लाख के आभूषण और पांच हजार की नकदी लूट ली। पुलिस अफसरों ने मौका मुआयना करते हुए वारदात के संबंध में जानकारी ली। बदमाशों को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।
बिजनौर शहर में नूरपुर मार्ग स्थित शहर से सटी आशुतोषपुरम कॉलोनी में ढाबा संचालक प्रदीप कुमार अपने परिवार केर साथ रहते हैं। रात में करीब तीन बजे चार नकाबपोश बदमाश मुख्य दरवाजे के पास दीवार पर लगी ईंटों को हटाकर प्रदीप के घर में घुस आए। पुलिस को दी तहरीर में प्रदीप ने बताया कि वह अपनी पत्नी के संग एक कमरे में सोए हुए थे, जबकि दूसरे कमरे में उनके पिता महावीर, मां, बहन रेखा और पांच साल की भांजी आर्या सो रहे थे। इसी बीच घर में घुसे बदमाशों ने खिड़की में लगी लोहे की जाली को तोड़कर उसके पिता महावीर सिंह पर तमंचा तान दिया। आखिरकार बदमाशों ने गोली मार देने की धमकी देकर कमरे का दरवाजा खुलवा लिया।
विज्ञापन

प्रदीप भी पीछे के दरवाजे से उसी कमरे में पहुंच गया। बदमाशों ने पांच साल की मासूम को गन प्वाइंट पर लेकर करीब ढाई लाख कीमत के आभूषण लूट लिए। बदमाशों ने अलमारी में रखे आभूषण तो लूटे ही, साथ ही कानों में पहने हुए कुंडल, मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, दो पाजेब भी महिलाओं से लूट ली। करीब आधा घंटा तक बदमाशों ने परिवार को आतंकित करते हुए जमकर लूटपाट की। पीड़ित का कहना था कि दो बदमाश बाहर खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पड़ोसी भी नहीं सुन सके शोर शराबा
बदमाशों के घर में घुसने के बाद परिवार ने जोर जोर से चिल्लाते हुए शोर मचाया लेकिन पड़ोसी भी नहीं सुन सके। बता दें कि इस कॉलोनी में इक्का दुक्का मकान ही है। इनके पड़ोस में सामने ही एक मकान करीब सौ मीटर दूर है। बारिश होने के कारण भी शायद पड़ोसी तक आवाज नहीं पहुंची होगी। बताया गया कि प्रदीप की शादी इसी साल मार्च महीने में हुई थी, शादी में खरीदे गए आभूषण घर में रखे हुए थे। उधर इनके मकान में खिड़की और दरवाजे के पास लोहे की ग्रिल नहीं होने का भी बदमाशों ने फायदा उठाया।


खुलासे को तीन टीमों का किया गया गठन
लूट की वारदात की खबर मिलते ही एएसपी सिटी डा. प्रवीण रंजन सिंह, सीओ सिटी अनिल कुमार अपने संग डॉग स्क्वाड लेकर मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना करते हुए जानकारी ली। सर्विलांस की टीम ने भी मौके पर पड़ताल की। एएसपी सिटी ने बताया कि मामला दर्ज करते हुए वारदात के जल्द खुलासे को तीन टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed