फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Martyr Manoj memorial door inaugurated

शहीद मनोज स्मार्क द्वार का किया लोकार्पण

Mon, 14 Dec 2020 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Martyr Manoj memorial door inaugurated
शहीद मनोज स्मारक द्वार का लोकार्पण
विज्ञापन

अफजलगढ़। भूतपूर्व सैनिक कॉलोनी नवाब पुरा में शहीद मनोज स्मारक द्वार का लोकार्पण भाजपा विधायक व ब्लॉक प्रमुख ने संयुक्त रूप से किया। नवयुवकों से देश के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
सोमवार को भाजपा विधायक कुंवर सुशांत सिंह व ब्लॉक प्रमुख अंगूरी देवी ने फीता काटकर द्वार का उद्घाटन व लोकार्पण किया। इससे पूर्व पंडित तोताराम भारद्वाज ने विधि विधान पूर्वक हवन पूजन कराया। विधायक ने नवयुवकों को संबोधित करते हुए देश के प्रति शहीद नायब सूबेदार मनोज कुमार की भांति समर्पित रहने का आह्वान किया। ग्राम प्रधान पति सतेंद्र फौजी ने बताया कि गांव के ही नायब सूबेदार मनोज कुमार पुत्र जसवीर सिंह का ट्रेनिंग के दौरान 27 अक्टूबर 2019 को बेलगाम में हार्टअटैक से देहांत हो गया था। उनकी स्मृति में पंचायत राज विभाग के माध्यम से शहीद मनोज स्मारक द्वार का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य कपिल कुमार व ग्राम प्रधान रेखा देवी, शहीद मनोज कुमार की पत्नी दीपमाला व भाई चंद्रपाल, जितेंद्र सिंह, पंकज सिंह, सुरेश चंद्र, बलकार सिंह, रसूलपुर, गुरजीत सिंह, रघुवीर सिंह बिष्ट, पूरण सिंह असवाल, परमजीत, शिव सिंह, अशोक प्रधान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed