फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Married woman's body found hanging, dowry death alleged

Bijnor News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज के लिए हत्या का आरोप

Tue, 22 Sep 2026 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging, dowry death alleged
कोतवाली देहात। थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर गधेली में अंजू देवी (29) पत्नी मोनू का शव रविवार रात घर में फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की मां की तहरीर पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव निवासी अंजू देवी का शव रविवार रात घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पंखे से फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील सहरावत और सीओ नजीबाबाद मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर अंजू के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बढ़ापुर थाना क्षेत्र के मुकंदपुर राजमल निवासी मृतका की मां सुमन देवी पत्नी ब्रजपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर अंजू की फंदा लगाकर हत्या की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अंजू के पति मोनू, ससुर प्रकाश कुमार, देवरानी सोनम, जेठ विपिन, जेठानी पूजा और तीन देवरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अंजू अपने पीछे दो पुत्रों सात वर्षीय हर्षित और छह वर्षीय मानव को छोड़ गई है।
विज्ञापन

विवेचना अधिकारी सुनील सहरावत ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed