फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Married woman's death, accused of murder

विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Thu, 12 Mar 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Married woman's death, accused of murder
विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन

बिजनौर, चांदपुर। गांव सैंदवार में एक विवाहित की मौत हो गई। सुसराल पक्ष का कहना है कि विवाहिता की जीने से गिरकर मौत हो गई है। परिजनों ने सुसराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने पति सहित पांच के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव सैदवार निवासी गौतम का विवाह करीब पांच वर्ष पूर्व पुराना धामपुर निवासी रमेश सिंह की पुत्री सीमा के साथ हुआ था। बुधवार को सीमा की अचानक मौत हो गई। सीमा की चार साल की पुत्री है। मौत की खबर सुनकर परिजन चांदपुर पहुंचे। मृतका के भाई तरुण कुमार ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही सीमा के ससुराल वालों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया था। शादी में हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। लेकिन ससुराल वाले दिए गए दहेज से खुश नहीं थे। उसे प्रताड़ित करते थे। करीब एक माह पूर्व ससुरालियों ने माफी मांग ली थी। आश्वत किया था कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब दस बजे मृतका के ससुर ने मोबाइल फोन पर बताया कि सीमा की तबियत खराब है। सूचना पर जब सीमा की बुआ का लड़का आशीष चौहान सैंदवार पहुंचा तो ससुराल वालों ने सीमा को पकड़ रखा था तथा उसका गला दबा रहे थे। आशीष को देखकर आरोपी भाग गए। जब आशीष ने सीमा को देखा तो सीमा की मौत हो चुकी थी। सीमा को मृतक देखकर अपने परिजनों को फोन कर बताया। इस मामले में तरुण कुमार ने थाने में ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed