फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   married woman murdered after four months of marriage in bijnor for dowry

बिजनौर: गला दबाकर विवाहिता की हत्या, चार महीने पहले हुआ था निकाह, पति-सास व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 29 Aug 2021 10:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 29 Aug 2021 10:49 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि दहेज के लिए अक्सर विवाद होता रहता था। विवाहिता की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति सलमान व उसके पिता सरीफ व माता शबनम को हिरासत में ले लिया। तीनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
married woman murdered after four months of marriage in bijnor for dowry
मौके पर मौजूद पुलिस व स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रविवार सुबह एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। स्योहारा थानाक्षेत्र इलाके में विवाहिता की हत्या से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया कि विवाहिता का चार माह पूर्व ही निकाह हुआ था, इसके बाद से ही ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। 

विज्ञापन


स्योहारा थाना क्षेत्र के ग्राम मंगलखेड़ा निवासी सलमान (21) पुत्र सरीफ का निकाह चार माह पूर्व अपने ही मौहल्ले की मरजीना (20) पुत्री इस्लामुद्दीन के साथ हुआ था। पुलिस के मुताबिक शनिवार को रात करीब साढ़े 11 बजे सलमान व उसके पिता सरीफ व माता शबनम ने विवाद के चलते मरजीना की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


बताया गया कि दहेज के लिए अक्सर विवाद होता रहता था। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सलमान व उसके पिता सरीफ व माता शबनम को हिरासत में ले लिया। तीनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मृतका के भाई अरशद की तहरीर के आधार पर अनुच्छेद 323/504/498ए/304बी व 3/4 डीपी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी व क्षेत्राधिकारी धामपुर ने स्थानीय पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है।

एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed