फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Married woman died due to consumption of poisonous substance in Sahanpur

Bijnor News: साहनपुर में विवाहिता की विषैले पदार्थ के सेवन से मौत

Sun, 01 Jan 2023 09:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 09:57 PM IST
विज्ञापन
Married woman died due to consumption of poisonous substance in Sahanpur
नजीबाबाद में मृतका के आठ माह के बच्चे को गोद में लिए परिजन। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। एक विवाहिता की विषैला पदार्थ सेवन करने से मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति एवं ससुराल पक्ष पर विषैला पदार्थ खिलाकर मारने की तहरीर पुलिस को सौंपी है।
विज्ञापन

मोहल्ला रम्पुरा निवासी शाहिद हुसैन की पुत्री गुलफ्शां परवीन की दो वर्ष पूर्व मिल्लत नगर साहनपुर निवासी सुहेल से शादी हुई थी। शनिवार की रात विषैला पदार्थ सेवन करने से गंभीर हालत में गुलफ्शा परवीन को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गुलफ्शां की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रम्पुरा निवासी गुलफ्शा के भाई सरफराज ने पुलिस को दहेज उत्पीड़न के चलते पति और ससुराल पक्ष द्वारा उसकी बहन को जहर देकर मारने की तहरीर पुलिस को सौंपी है। सरफराज का कहना है कि विवाह के बाद से पति और ससुराल पक्ष उसकी बहन का उत्पीड़न कर रहे थे। तहरीर में आरोप है कि 31 दिसंबर को उसकी बहन ने फोन करके उन्हें बताया कि ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं तथा उसे जबरन जहर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरफराज ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि जब वह घर पहुंचा तो उसकी बहन गुलफ्शां जमीन पर बेसुध पड़ी थी। तत्काल उपचार को ले जाया गया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। गुलफ्शा की दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों की ओर से पति, सास सहित परिवार के कई लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने मृतक गुलफ्शां का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। मृतका का आठ माह का एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed