फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Married on 29, the man was married in Corona

29 को थी शादी, युवक को हुआ कोरोना

Wed, 17 Jun 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Married on 29, the man was married in Corona
हल्दौर के गांव बल्दिया में हॉट स्पॉट क्षेत्र में पहरेदारी करते ग्रामीण। - फोटो : BIJNOR
29 को थी शादी, युवक को हुआ कोरोना
विज्ञापन

हल्दौर (बिजनौर)। गांव बल्दिया में करीब चार दिन पूर्व मुंबई से लौटे एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर गांव के लोग भयभीत हैं। प्रशासनिक अधिकारियों व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित युवक को गांव स्वाहेड़ी में बने क्वारंटीन सेंटर में भेजा है। क्षेत्र में हॉटस्पॉट कर सील कर दिया गया है। युवक की 29 जून को शादी है।
गांव बल्दिया निवासी एक युवक मुंबई में दूध की एक डेरी में काम करता है। ग्रामीणों के अनुसार युवक करीब चार दिन पूर्व मुंबई से घर लौटा था। ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह ने मुंबई से गांव लौटे युवक की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी। युवक तीन दिन पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वयं पहुंचा और जांच के लिए रेंडम सैंपल दिया था। मंगलवार शाम युवक की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बुधवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. मदनपाल सिंह टीम के साथ गांव पहुंचे और युवक को स्वाहेड़ी में बने सेंटर में भिजवा दिया। युवक के माता-पिता व भाई बहन को धर्मनगरी में बने क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। एसडीएम सदर बृजेश कुमार के कहने पर कानूनगो सत्यपाल सिंह व ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह ने बल्लियां लगाकर हॉटस्पाट कर गांव को सील कर दिया है। गांव वालों के अनुसार युवक अपनी शादी के लिए गांव आया था। 29 जून को उसकी शादी है। रिश्ता 19 जून को आना था। दोनों पक्ष शादी की तैयारियों में लगे थे।
विज्ञापन

युवाओं ने खुद संभाला मोर्चा
गांव बल्दिया में बनाए गए हॉटस्पाट में लोगों का आवागमन बंद करने के लिए गांव के कुछ युवाओं ने कमान संभाली है। चंकी चौधरी, संजू सिंह, बबलू सिंह, धर्मपाल सिंह, कालू सिंह, कन्हैया सिंह आदि युवकों का कहना है कि अपने ग्रामीणों की हिफाजत करना पुलिस के अलावा उनकी भी जिम्मेदारी है। युवकों ने पारी के हिसाब से हॉटस्पाट एरिया में लोगों का आवागमन रोकने के लिए ड्यूटी देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉटस्पाट तीन मोहल्लों को किया सील
किरतपुर। मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती, शीषग्रान व अंसारियान में एक-एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बुधवार को कस्बा लेखपाल सुभाष ठाकुर द्वारा पालिकाकर्मियों की मदद से तीनों मोहल्लों को सील कर दिया है। कोरोना पॉजिटिव पाया गया वाल्मीकि बस्ती का व्यक्ति दिल्ली से आया था। शेष दोनों मुंबई से आए थे। तीनों को मंडलीय लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र स्वाहेड़ी स्थित कोविड-19 हॉस्पिटल में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed