फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Marriage took eight years of effort, disputes arose within a month and a half.

Bijnor News: आठ साल की कोशिशों से हुआ निकाह, डेढ़ माह में तकरार

Wed, 18 Mar 2026 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Marriage took eight years of effort, disputes arose within a month and a half.
नहटौर। खाला के बेटे ने निकाह का झांसा देकर आठ तक तक युवती से संबंध बनाए। जैसे-तैसे दबाव बनाने के बाद बीती पांच फरवरी को दोनों का निकाह हुआ तो अब दहेज को लेकर विवाद हो गया। विवाहिता ने दहेज के लिए पीटने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, उत्तराखंड निवासी उसकी खाला के बेटे ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और करीब आठ साल तक शादी का आश्वासन देकर संबंध बनाए रखे। जब भी उसने निकाह की बात की, आरोपी टालता रहा। आरोप है कि पांच फरवरी को युवक ने उसे धामपुर के एक होटल में बुलाया, जहां उसकी बहन की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी और छह फरवरी को रीति-रिवाज के अनुसार निकाह करा दिया गया। विवाहिता का आरोप है कि निकाह के बाद ही युवक और उसके परिजनों का व्यवहार बदल गया। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने यह भी आशंका जताई है कि उसका पति विदेश भागने की फिराक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed