फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Marriage of a minor stopped with the help of police

पुलिस की मदद से रूकवाया नाबालिक का विवाह

Mon, 10 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Marriage of a minor stopped with the help of police
पुलिस की मदद से रुकवाया नाबालिग का विवाह
विज्ञापन

नजीबाबाद। चाइल्ड हेल्प लाइन संस्था के हस्तक्षेप के बाद नगर में एक नाबालिग युवती का विवाह जयमाला से कुछ मिनट पहले ही रोक दिया।
नजीबाबाद के एक आश्रम में नगीना का एक परिवार रहता है। परिवार के मुखिया की मृत्यु हो चुकी है। परिवार में मां, पुत्री और बेटा है। बताया जाता है कि नाबालिग युवती का रुड़की निवासी एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती ने अपनी मां पर दबाव बनाकर शादी की जिद की।

सोमवार को युवक अपने परिजनों के साथ आश्रम पहुंच गया। विवाह की तैयारियां चल रही थीं, तभी चाइल्ड हेल्प लाइन संस्था को नाबालिग युवती का विवाह करने की खबर लगी। संस्था के प्रतिनिधि राजीव शर्मा, सीमा, अनिल कुमार, रश्मि तत्काल विवाह स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस की मदद से जयमाला से पूर्व नाबालिग का विवाह रुकवा दिया। युवती विवाह करने की जिद पर अड़ी रही, जबकि उसकी मां ने संस्था का साथ दिया। पुलिस के हस्तक्षेप से शादी रुकवा दी गई। चाइल्ड हेल्प लाइन संस्था के राजीव शर्मा ने बताया कि युवती की आयु आधार कार्ड के अनुसार 16 वर्ष है। उसे संस्था ने प्रेमधाम आश्रम नजीबाबाद में बालिग होने तक रखने व उसके बाद विवाह कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed