फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Markets are buzzing, buyers increase

Bijnor News: बाजार हुए गुलजार, बढ़े खरीदार

Sat, 18 Oct 2025 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 18 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Markets are buzzing, buyers increase
बिजनौर में दीपावली पर खरीदारी करती महिला। संवाद
बिजनौर। धनतेरस पर्व शनिवार को मनाया जा रहा है। जबकि, दीपावली के दो दिन शेष रह गए हैं। दीपावली को लेकर बाजारों में रौनक लौट आई है। सिविल लाइन और सदर बाजार में सुबह से ही खरीददारों की भीड़ उमड़ रही। ग्राहकों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। दुकानों से ग्राहक अपनी जरूरत के उत्पाद खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

बाजार में बर्तन, कपड़े, मिठाई, इलेक्ट्रॉनिक्स, सराफा और साज-सज्जा की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है। व्यापारी भी त्योहार के इस सीजन में बिक्री बढ़ने से उत्साहित नजर आ रहे हैं। महिलाएं घर की सजावट के सामान और नए वस्त्रों की खरीदारी में जुटी हैं। वहीं, युवाओं में मोबाइल और गैजेट्स को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। शहर के प्रमुख बाजारों में सुरक्षा के लिए
विज्ञापन

पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
मिठाई की दुकानों पर लोगों की भीड़ दिनभर बनी रही। दीपावली के त्योहार को लेकर माहौल पूरी तरह उल्लासपूर्ण है। रात के समय बाजारों में उमंग, उत्साह और दीपों की जगमगाहट ने पहले ही त्योहार का अहसास करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठाई और ड्राइफ्रूट की खूब हो रही बिक्री : दीपावली पर मिठाई और ड्राइफ्रूट की खूब बिक्री होगी। अलग-अलग डिजाइन और आकार के गिफ्ट पैक कराए जा रहे हैं। बिक्री होने से दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए हैं।

बिजनौर में दीपावली पर खरीदारी करती महिला। संवाद

बिजनौर में दीपावली पर खरीदारी करती महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed