फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Market punished on Dhanteras, just waiting for customers

उपभोक्ताओं के लिए बाजार सजा, व्यापारियों ने पलक पांवड़े बिछाए

Thu, 12 Nov 2020 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Market punished on Dhanteras, just waiting for customers
बिजनौर। धनतेरस पर उपभोक्ताओं का स्वागत करने के लिए बाजार ने पूरी तैयारी कर ली है। व्यापारी उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। बाजार में बर्तन से लेकर स्कूटी, बाइक और गाड़ियों तक की बंपर बिक्री होने के कयास लगाए जा रहे हैं। व्यापारियों को भी उम्मीद है कि कोरोना के चलते मंदा पड़ा धंधा इस दीवाली तक पूरी तरह उबर जाएगा।
विज्ञापन

धनतेरस के लिए व्यापारियों ने मंगलवार रात को ही दुकानें आगे बढ़ाकर लगानी शुरू कर दी हैं। बुधवार को भी देर रात तक खरीदारी चलने की उम्मीद है। हर दुकान के बाहर एक और दुकान लगाने की तैयारी की जा रही है। धनतेरस पर नया बर्तन घर ले जाने की परंपरा है। लॉकडाउन के चलते सहालग के समय भी लोगों ने ज्यादा खरीदारी नहीं की थी। अब धनतेरस और दीपावली पर सोने चांदी के आभूषणों व सिक्कों की भी बंपर बिक्री होने की उम्मीद है। विक्टोरिया मार्का से लेकर ब्रांडेड सिक्के तक उपभोक्ताओं के लिए सर्राफा बाजार में सज चुके हैं। गाड़ियों से लेकर झालर आदि की खरीदारी के लिए ग्राहकों के बाजार में आने की उम्मीद में व्यापारियों ने दुकानों को सुंदर तरीके से सजाया है। कुमार ज्वैलर्स नजीबाबाद के मालिक मयंक वर्मा का कहना है कि उपभोक्ता बाजार में आ रहे हैं। धनतेरस पर अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सोने का सिक्का
एक ग्राम 5600 रुपये
पांच ग्राम 27500 रुपये
दस ग्राम 55000 रुपये
चांदी का सिक्का
विक्टोरिया मार्का 1000 रुपये(पौने 12 ग्राम)
नया सिक्का 750 रुपये प्रति दस ग्राम
ब्रांडेड सिक्का 850 रुपये प्रति दस ग्राम
मद्रास, तमिलनाडु से आए बर्तन
धनतेरस पर घर में नया बर्तन ले जाने की परंपरा है। बाजार में मद्रास व तमिलनाडू से छोटे बर्तनों की खेप पहुंच चुकी है। सोनू बर्तन स्टोर के स्वामी मानवेंद्र शारदा व वैरायटी पैलेस के स्वामी अरविंद अग्रवाल के मुताबिक बर्तनों की कई अच्छी वैरायटी आई हैं। कटोरी, गिलास, डबलबेस भोजन का थाल समेत तमाम तरह के नए डिजाइन बर्तन आए हैं। बर्तनों के गिफ्ट पैक भी दुकानों पर आ गए हैं। ग्राहक भी बर्तनों की बुकिंग कराने आने लगे हैं। उन्हें धनतेरस पर बर्तनों की अच्छी खरीदारी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूटी, बाइक की बुकिंग जोरों पर
चौधरी मोटर्स बिजनौर के प्रोपराइटर विवेक चौधरी उर्फ विक्की चौधरी के अनुसार स्कूटी की 165, 40 बाइक व बुलट की 70 से ज्यादा एडवांस बुकिंग हैं। स्टॉक कम होने की वजह से बुकिंग कम करनी पड़ी है।

देवेंद्र ऑटो बिजनौर के प्रोपराइटर अनुज आर्य का कहना है कि बाइकों की 80 से 85 बुकिंग हो चुकी हैं। अब भी बुकिंग हो रही हैं।
कविता मोटर्स के प्रोपराइटर भगवान दास गोयल के अनुसार 280 बाइक की बुकिंग हो चुकी है। बाइकों की अच्छी बिक्री होगी।
चौधरी हुंडई के मालिक चौधरी सत्यवीर सिंह के अनुसार 40 गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है। धनतेरस पर बाजार अच्छा रहने का अनुमान है।
तिरूपति व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड के प्रोपराइटर दीपक गर्ग के अनुसार उपभोक्ताओं ने 40 गाड़ियों की बुकिंग की है। बाजार में उपभोक्ता दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed