{"_id":"5ea462d48ebc3e9066315ce9","slug":"market-administration-closed-on-rumor-bijnor-news-mrt479176826","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाह पर खुला बाजार प्रशासन ने कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाह पर खुला बाजार प्रशासन ने कराया बंद
विज्ञापन

बिजनौर। शनिवार को बाजार खुलने की मंजूरी की अफवाह पर सुबह दुकानदारों ने दुकानें खोल लीं। जबकि डीएम ने जिले में दुकानें खोलने की अनुमति नहीं दी है। चलने पर एसडीएम पुलिस बल के साथ बाजार में पहुंचे और गैर जरूरी सामान की दुकानें बंद कराई।
कुछ न्यूज चैनलों पर बाजार खुलने की अनुमति मिलने की खबर चलाई जा रही थी। चैनल पर खबर देखने के बाद शनिवार को सुबह साढ़े सात बजे ही दुकानदारों ने दुकानें खोल लीं। अनाज की दुकानों के अलावा कई दुकानदारों ने तो कपड़े यहां तक कि जूतों की दुकानों भी बहुत सवेरे खोल लीं। काफी लोग भी बाजार में आ गए। जबकि जिला प्रशासन की ओर से अभी बाजार खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। बाजार खुलने का पता चलते ही एसडीएम पुलिस बल के साथ बाजार में पहुंच गए। उन्होंने दुकानदारों को समझा बुझाकर दुकानें बंद कराई। बेवजह घूम रहे लोगों को भी घर भेजा। एसडीएम ने बाजार में घूमकर एनाउंस भी किया कि डीएम की ओर से बाजार खुलने की कोई अनुमति नहीं दी गई है। अभी पुरानी स्थिति ही लागू रहेगी। केवल अनाज, दवाई, फल व सब्जियों की दुकानें ही खुलेंगी।
एसडीएम बृजेश कुमार ने बताया कि जिले में बाजार खुलने की अनुमति नहीं दी गई है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद ही बाजार खुलने की अनुमति मिलेगी। सभी व्यापारी लॉकडाउन का पालन कराने में प्रशासन का सहयोग दें।