फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   March past done to stop forest crime

वन अपराध रोकने के लिए निकाला फ्लैग मार्च

Sat, 11 Jul 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
March past done to stop forest crime
आपरेशन मानसून के अंतर्गत अमानगढ़ वन क्षेत्र से लगे गांवों में फ्लैग मार्च निकालते वन कर्मी। - फोटो : BIJNOR
वन अपराध रोकने के लिए किया मार्च पास्ट
विज्ञापन

कालागढ़/रेहड़। अमानगढ़ व सीमावर्ती रेंज कर्मियों की बैठक में वन संबंधी अपराधों को रोकने के लिए विचार विमर्श किया गया। बैठक के बाद कार्बेट टाइगर रिजर्व व अमानगढ़ टाइगर रिजर्व की संयुक्त टीमों ने राज्य की सीमा पर मार्च पास्ट किया। वन कर्मियों ने वन क्षेत्र से लगे गांवों में मार्च निकाल कर ग्रामीणों से सहयोग का आह्वान किया।
शुक्रवार दोपहर बाद कालागढ़ के रेंज कार्यालय में आपरेशन मानसून के अंतर्गत अमानगढ़, कार्बेट टाइगर रिजर्व कालागढ़, रामनगर के झिरना रेंज व ढेला रेंज के अधिकारियों एवं वन कर्मियों एक बैठक हुई। इसमें बरसात में वनों के रास्ते क्षतिग्रस्त हो जाने पर वन क्षेत्र में पेट्रोलिंग की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन सिंह खाती ने बताया कि बारिश का फायदा लेकर अपराधी सक्रिय हो जाते है। क्षतिग्रस्त रास्तों का लाभ उठाकर लकड़ी तस्कर व शिकारी वनों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक है कि प्रतिबंधित वन क्षेत्र में किसी तरह की आवाजाही ना हो।
विज्ञापन

बैठक के बाद सभी रेंज कर्मियों ने संयुक्त रूप से हाथीशाला कालागढ़ से मालौनी, लालबाग, धारा, रानीनांगल होते हुए अमानगढ़ के झूलोखत्ता ढेला व झिरना रेंज आदि स्थानों पर मार्च पास्ट किया साथ ही ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो तत्काल इसकी सूचना वन कर्मियों को दें। इस मार्च पास्ट में हाथी, डाग स्क्वायड, मोटरसाइकिल, जिप्सी आदि को शामिल किया गया। ऑपरेशन मानसून में अमानगढ़ राकेश शर्मा, कार्बेट टाइगर रिजर्व कालागढ़ राकेश भट्ट, रेंजर झिरना प्रशांत हिंदवान, रेंजर ढेला संजीव गिरी के अलावा अमानगढ़ के विजय कश्यप, मजरूल हसन, भोपाल सिंह, अकबर अली, एसओजी टीम के प्रभारी संजय पांडे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed