{"_id":"670817d5f64e7f15860d4943","slug":"many-trains-will-remain-canceled-from-december-to-february-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-133247-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नजीबाबाद से गुजरने वाली जनसेवा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें दिसंबर से फरवरी तक रहेंगी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नजीबाबाद से गुजरने वाली जनसेवा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें दिसंबर से फरवरी तक रहेंगी रद्द
Thu, 10 Oct 2024 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 10 Oct 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर, नजीबाबाद। रेलवे स्टेशन नजीबाबाद से गुजरने वाली जनसेवा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का संचालन कोहरे के कारण दिसंबर से फरवरी तक प्रभावित रहेगा। रेलवे ने संबंधित ट्रेनों के आरक्षण की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से निर्धारित अवधि में रोक दी है।
पूर्णियां कोट से अमृतसर के बीच संचालित नियमित ट्रेन जनसेवा एक्सप्रेस दिसंबर के प्रथम सप्ताह से फरवरी के अंत तक रद्द रहेगी। डाउन दिशा की जनसेवा 14618 एक दिसंबर से 28 फरवरी तक, अप दिशा की जनसेवा 14617 तीन दिसंबर से दो मार्च तक कोहरे के कारण रद्द रहेगी। रेलवे ने सप्ताह में दो दिन और एक दिन चलने वाली कई ट्रेनों को भी कोहरे के कारण तीन माह के लिए रद्द रखने का फैसला लिया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अतुल गुप्ता ने कोहरे के कारण ट्रेनों के रद्द होने की सूचना संबंधित स्टेशनों को जारी की है।
कोलकाता से अमृतसर के बीच प्रत्येक रविवार को संचालित 12317 अप अकालतख्त एक्सप्रेस दिसंबर से फरवरी तक रद्द रहेगी। डाउन दिशा की प्रत्येक मंगलवार को चलने वाली अकालतख्त ट्रेन भी इस दौरान संचालित नहीं होगी।
विज्ञापन
नजीबाबाद से गुजरने वाली बरौनी से अंबाला के बीच संचालित साप्ताहिक ट्रेन हरिहर एक्सप्रेस 14523 अप व 14524 डाउन ट्रेन पांच दिसंबर से 27 फरवरी तक रद्द रहेगी। लालकुआं से अमृतसर के बीच संचालित 14615 अप व 14616 डाउन एक्सप्रेस भी कोहरे के कारण सात दिसंबर से 22 फरवरी तक संचालित नहीं होगी।
........................................
विलंब से संचालित होगी सिद्धबली जनशताब्दी
नजीबाबाद। कोटद्वार से दिल्ली के बीच संचालित सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस 17 और 24 अक्तूबर को निर्धारित समय से चार घंटा विलंब से चलेगी। रेलवे ने पिलखुवा और महरौली रेलवे स्टेशन यार्ड में प्वाइंट रिनुअल कार्य के चलते ट्रैफिक ब्लॉक के कारण दोनों दिशा की ट्रेन विलंब से चलने की जानकारी दी है।