फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Many trains including Janata, Link and Naini Express will be canceled for three months

देहरादून स्टेशन के रिमॉड्यूलेशन के चलते कई ट्रेनें प्रभावित

Fri, 08 Nov 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Many trains including Janata, Link and Naini Express will be canceled for three months
जनता, लिंक और नैनी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें तीन माह रहेंगी रद्द
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। देहरादून स्टेशन के रिमॉड्यूलेशन के चलते नजीबाबाद से गुजरने वाली जनता एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस, नैनी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का संचालन नौ नवंबर से सात फरवरी तक रद्द रहेगा। देहरादून से गोरखपुर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन इस दौरान नजीबाबाद से संचालित होगी।
नजीबाबाद रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन नौ नवंबर से सात फरवरी तक रद्द रहेगा। वाराणसी से देहरादून के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस, देहरादून से दिल्ली के बीच चलने वाली मसूरी एक्सप्रेस, काठगोदाम से देहरादून के बीच चलने वाली नैनी एक्सप्रेस, हरिद्वार से रामनगर के बीच चलने वाली रामनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस नौ नवंबर से सात फरवरी तक रद्द रहेंगी। देहरादून से प्रयागराज के बीच चलने वाली लिंक एक्सप्रेस का संचालन भी नजीबाबाद से नहीं होगा।
विज्ञापन

कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच चलने वाली 24041 और 24042 पैसेंजर ट्रेन भी इस दौरान रद्द रहेगी। उधर देहरादून से गोरखपुर और मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली राप्ति गंगा एक्सप्रेस को नजीबाबाद रेलवे स्टेशन तक सीमित किया गया है। राप्ति गंगा एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन तीन माह तक नजीबाबाद रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। रेलवे स्टेशन ने ट्रेनों के रद्द होने की सूचना नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएस जयपाल सिंह ने ट्रेनों के रद्द होने की पुष्टि की। तीन माह तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से नजीबाबाद से लखनऊ और प्रयागराज दिशा में जाने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed