फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Many others will also be punished for cutting trees under the guise of Tiger Safari.

टाइगर सफारी की आड़ में पेड़ काटने में कई और पर भी गिरेगी गाज

Sat, 15 Oct 2022 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Many others will also be punished for cutting trees under the guise of Tiger Safari.
टाइगर सफारी की आड़ में पेड़ काटने में कई और पर भी गिरेगी गाज
विज्ञापन

कालागढ़ (बिजनौर)। कालागढ़ टाइगर रिजर्व जोन में टाइगर सफारी की आड़ में पेड़ों के अवैध कटान के मामले में सेवानिवृत्त वनक्षेत्राधिकारी की गिरफ्तारी के बाद कई और गिरफ्तारी भी हो सकती है। गिरफ्तारी के बाद वन विभाग में खलबली मच गई है। विजिलेंस के रडार पर इस मामले में वन विभाग के और भी अधिकारी भी हैं। राष्ट्रीय बाघ प्राधिकरण की टीम ने वनों में जाकर पेड़ों के कटान व अवैध निर्माण की जांच की थी।

कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ टाइगर रिजर्च जोन में टाइगर सफारी बनाने के दौरान वन विभाग के अधिकारियों पर वनों में पेड़ों के काटे जाने व अवैध निर्माण कराने के आरोप लगे थे। जिनकी जांच राष्ट्रीय बाघ प्राधिकरण, विजिलेंस और अन्य टीमें कर रही हैं। अनियमितताओं को लेकर हल्द्वानी में अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस की टीम ने एक दिन पहले ही कालागढ़ टाइगर रिजर्व के सेवानिवृत्त वनक्षेत्राधिकारी बृज बिहारी शर्मा को असम राज्य से गिरफ्तार कर लिया। वनक्षेत्राधिकारी की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई है। इस मामले में अभी और भी आईएफएस सेवानिवृत्त अधिकारियों आदि पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed