{"_id":"60830b8c8ebc3e591c369e60","slug":"many-employees-of-the-block-are-infected-dhampur-news-mrt535748259","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक के कई कर्मचारी संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक के कई कर्मचारी संक्रमित
विज्ञापन
ब्लॉक के कई कर्मचारी संक्रमित
धामपुर। धामपुर में पंचायत चुनाव संपन्न कराने के बाद विकास विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कई कर्मियों को अस्पतालों में उपचार चल रहा है तो अधिकांश अपने घरों पर ही आइसोलेट हैं। कर्मियों ने डीएम से ब्लॉक कार्यालय सील कर सैनिटाइज कराने की मांग की है।
खंड विकास अधिकारी अमरीश शर्मा ने बताया कि पंचायत चुनाव के बाद उनकी हालत बिगड़ी है। वह और उनकी पत्नी दोनों अपना उपचार बिजनौर में निजी अस्पताल में करा रहे है। इनके अलावा कई सचिव, ग्राम विकास अधिकारी, लिपिक बुखार से ग्रसित है। जांच में कई कर्मी पॉजिटिव है। डीएम व सीडीओ को रिपोर्ट से अवगत कराया जा रहा है, उनका जो आदेश मिलेगा, उसी के अनुरूप ब्लॉक कार्यालय को सील करने की कार्रवाई होगी। एडीओ पंचायत अनिल कुमार की भी शुक्रवार को हालत बिगड़ गई। वहीं, धामपुर चीनी मिल में भी कई मिल अधिकारियों और कर्मियों की हालत खराब है। जिनका मुरादाबाद में उपचार कराया जा रहा है। कर्मचारियों ने ब्लॉक कार्यालय को सील करा सैनिटाइज कराने की मांग की है।