Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Many connectivity routes in Mandawali region are in disarray

मंडावली क्षेत्र के कई संपर्क मार्ग बदहाल

Mon, 26 Apr 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Many connectivity routes in Mandawali region are in disarray
मंडावली क्षेत्र का खस्ताहाल संपर्क मार्ग। - फोटो : NAZIBABAD
मंडावली क्षेत्र के कई संपर्क मार्ग बदहाल
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। मंडावली क्षेत्र के कई गांव से जुड़े संपर्क मार्ग खस्ताहाल होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मंडावली क्षेत्र में दर्जनों ऐसे गांव हैं जिनके संपर्क मार्ग बदहाल हैं। कांठपुर से दहीरपुर, मंडावली से मौअज्जमपुर संपर्क मार्ग, जटपुरा बौंडा से गूढ़ा मार्ग, मंझाड़ी शेखुपुरा से लाहककला मार्ग, मोटा महादेव से रहमापुर, प्रेमपुरी संपर्क मार्ग और करौली से नारायणपुर रतन संपर्क मार्ग काफी समय से बदहाल हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों देवेंद्र सिंह, कोमल सिंह, हेमंत कुमार, आशीष शर्मा, मोहन कश्यप, राजपाल सिंह, मो. अली, नसीम अंसारी, मो. वाहिद का कहना है कि संपर्क मार्ग निर्माण के लिए प्रशासन, लोनिवि किसी ने भी सुध नहीं ली है। मार्ग खस्ताहाल होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इससे कई बाइक सवार चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम से मंडावली क्षेत्र के संपर्क मार्गों की बदहाली दूर कराने के लिए लोनिवि तथा संबंधित विभागों को मार्ग निर्माण कराने के दिशा निर्देश जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed