{"_id":"607885df8ebc3ee61d7cfb7c","slug":"manisha-from-najibabad-becomes-additional-commissioner-of-income-tax-nazibabad-news-mrt5346391105","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर आयुक्त आयकर बनकर मनीषा ने बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर आयुक्त आयकर बनकर मनीषा ने बढ़ाया मान
विज्ञापन
नजीबाबाद - मनीषा चक्रवर्ती अपर आयुक्त आयकर।
- फोटो : NAZIBABAD
अपर आयुक्त आयकर बनकर मनीषा ने बढ़ाया मान
नजीबाबाद। बेटियां किसी भी तरह बेटों से कमतर नहीं होतीं। यदि उन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया जाए तो वे भी परिवार का नाम रोशन कर सकती हैं। उच्च पदों पर आसीन कई बेटियां अपने परिवार का नाम रोशन कर रही हैं। इस बार नवरात्रों में हम ऐसी ही होनहार बेटियों के बारे में बता रहे हैं।
जाब्तागंज निवासी कारोबारी नंदराम चक्रवर्ती के घर जन्मी मनीषा चक्रवर्ती (26) ने बचपन से ही प्रशासनिक पद हासिल करने और आईएएस बनने का स्वप्न संजोया था। वर्तमान में मनीषा चंडीगढ़ सेक्टर 17 में आयकर विभाग में अपर आयुक्त पद पर कार्यरत है। फिलहाल वह आईएएस की तैयारियों में जुटी हैं। नजीबाबाद के एमडीकेवी इंटर कॉलेज की पीसीएम ग्रुप की वर्ष 2009-10 बैच की टॉपर मनीषा हाईस्कूल में कॉलेज की सेकंड टॉपर रही। कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मुरादनगर से बीटेक करने के बाद मनीषा ने वर्ष 2014 में यूपीपीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण की और मेरठ में वाणिज्य कर अधिकारी पद पर कार्यरत रहीं। वर्ष 2017 में मनीषा ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्हें आयकर विभाग में अपर आयुक्त पद मिला।
हालांकि मनीषा का आईएएस बनने का स्वप्न अधूरा है। कार्य में व्यस्तता के बावजूद मनीषा आईएएस की तैयारी के लिए समय निकाल रही हैं। जिला पंचायत सदस्य रहीं मां सुशीला चक्रवर्ती, अमेरिका में रह रही बड़ी बहन पूजा चक्रवर्ती के साथ अन्य भाई-बहनों ने हमेशा मनीषा का हौसला बढ़ाया है।
विज्ञापन
गांव सरवनपुर निवासी नंदराम चक्रवर्ती की छोटी पुत्री निधि एनआईटी कुरुक्षेत्र से कम्प्यूटर साइंस से एमटेक पीएचडी है। एक भाई संदीप आर्किटेक्ट और दूसरा डा. राहुल चक्रवर्ती एमबीबीएस एमडी पीजीआई चंडीगढ़ में सीनियर रेजीडेंट है।