फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mango orchard was being cut without permission

Bijnor News: बगैर अनुमति कटा जा रहा था आम का बाग

Sun, 01 Jan 2023 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:06 PM IST
विज्ञापन
Mango orchard was being cut without permission
बगैर अनुमति कटा जा रहा था आम का बाग
विज्ञापन

धामपुर। एसडीएम मनोज कुमार सिंह के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने गांव रसूलपुर मोहम्मद कुली में चोरी छिपे से बगैर अनुमति काटे जा रहे आम के बाग को रुकवा दिया गया है। बाग में कटे आम के सात पेड़ों, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को गांव के प्रधान की सुपुर्दगी में दिया है। एसडीएम ने लेखपाल को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देेश दिए हैं।

एसडीएम ने बताया कि गांव के लोगों की ओर से सूचना मिली थी कि गांव में कुछ लोग प्रशासन की अनुमति के बिना ही पुराने आम के बाग का कटान करा रहे हैं। एसडीएम के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जाकर देखा तो वहां पर बाग में पेड़ों का कटान हो रहा था। जब टीम में शामिल कर्मियों ने ठेकेदार से अनुमति दिखाने को कहा तो वह कागज उपलब्ध नहीं करा सका। यह बाग राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में शेरकोट के तीन लोगों के नाम दर्ज है। इस बाग का कटान सहसपुर का ठेकेदार शाहिद कबाड़ी करा रहा था। एसडीएम के आदेश पर टीम ने कटे सभी पेड़ों और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर गांव के प्रधान की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। कार्रवाई से बचने के लिए पेड़ों के कटान में लगे मजदूर वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed