{"_id":"5ed7e1a98ebc3e90a40799c8","slug":"mango-guava-orchard-to-be-planted-in-27-gram-panchayats-bijnor-news-mrt484706398","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 ग्राम पंचायतों में लगाए जाएंगे आम और अमरूद के बाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 ग्राम पंचायतों में लगाए जाएंगे आम और अमरूद के बाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
27 ग्राम पंचायतों में लगाए जाएंगे आम, अमरूद के बाग
बिजनौर। जिले में आम और अमरूद के बाग लगाने के लिए 27 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इन गांवों के किसानों को बाग लगाने पर शासन की ओर से सब्सिडी प्रदान की जाएगी। उद्यान विभाग ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।
जिला उद्यान अधिकारी नरपाल मलिक के अनुसार ब्लॉक जलीलपुर की पंचायत बसंतपुर, हुसैनपुर खासा, सकतलपुर मिलक, जलीलपुर, हैजरपुर, भगौड़ा, मानपुर, बमनौला, ठेट, ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल में ग्राम पंचायत गोपालपुर, कुंदनपुर, बरकातपुर खिरनी, टीप, नारायणपुर, खलीउल्लापुर, कुवरपुर चतरभोज उर्फ कोहरपुर, दयालवाला, ब्लॉक हल्दौर में गांव सिकंदरपुर, जलालपुर, फिरोजपुर मुंडो, रसूलपुर पित्तनका, ब्लॉक कोतवाली में गांव रामदास पटपुरा, सिक्कावाला टांडा, साहूवाला, गोसाईंवाला, ब्लॉक नूरपुर में गांव फीना, ब्लॉक अफजलगढ़ में गांव अलियारपुर, ब्लॉक धामपुर में गांव नरूलापुर जयचंद का चयन किया गया है। इन गांवों में एक हेक्टेअर जमीन में आम का बाग लगाने पर पहले साल में मजदूरी व सामग्री के लिए 35,813, दूसरे साल में 7920, तीसरे साल में 7520 रुपये सब्सिडी के तौर पर दिए जाएंगे। अमरूद का बाग लगाने पर पहले साल में 52,915, दूसरे साल में 20,255 व तीसरे साल में 18,155 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। बताया कि योजना के अंतर्गत 0.4 से एक हेक्टेअर तक जमीन में ही बाग लगाया जा सकता है। अनुसूचित जाति, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, लघु व सीमांत किसान इस योजना में पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विकास भवन स्थित उनके कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।