{"_id":"57531d444f1c1b7d2f10a2c2","slug":"management-for-ramjaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान में दुरुस्त रहेंगी व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान में दुरुस्त रहेंगी व्यवस्थाएं
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Sat, 04 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद/जलालाबाद। नगरपालिका परिषद और नगर पंचायत स्तर पर रमजान माह में बिजली-पानी, सफाई आदि की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की रूपरेखा तैयार की गई है।
नगरपालिका चेयरमैन मुअज्जम खां ने बताया कि रमजान माह में विद्युत आपूर्ति मिलने पर हर समय नलकूप से सीधी जलापूर्ति की जाएगी। बिजली न होने की स्थिति में जनरेटर के जरिये जलापूर्ति की जाएगी। चेयरमैन ने बताया कि रोजाना सुबह-शाम नगर क्षेत्र की सफाई कराई जाएगी। जुमे के दिन सभी मस्जिदों के आसपास सफाई के खास इंतजाम होंगे।
उन्होंने जामा मस्जिद के समय के अनुसार शाम को इफ्तार के समय व तड़के सहरी के समय सायरन बजाए जाने, विद्युत आपूर्ति न होने पर जनरेटर से पथप्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने की जानकारी दी। चेयरमैन ने बताया कि रमजान में रात दो से सुबह चार बजे तक और शाम पांच से रात 11 बजे तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए विद्युत निगम के मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा गया है।
उधर, नगर पंचायत जलालाबाद में हुई बोर्ड बैठक में कस्बे की सफाई, बिजली-पानी की आपूर्ति और पथप्रकाश व्यवस्था प्रभावी बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई है। चेयरमैन याकूब राइन ने प्रत्येक नलकूप पर जनरेटर की व्यवस्था करने की जानकारी दी। सफाई कर्मियों को समय से कीटनाशक का छिड़काव करने के निर्देश दिए। बैठक में रामरक्षपाल, मो. इकबाल, मो. उबैद, नफीस अहमद, इस्लामुद्दीन, ताहिर, मो. हनीफ, नईम आदि उपस्थित रहे।