फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Man who got bomb threat from Pakistani arrested in Chandpur

Bijnor News: पाकिस्तानी से चांदपुर में बम रखने की धमकी दिलाने वाला गिरफ्तार

Mon, 13 Oct 2025 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 13 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Man who got bomb threat from Pakistani arrested in Chandpur
सोशल मीडिया पर आप​त्तिजनक मैसेज डालने के मामले में चांदपुर पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी
चांदपुर (बिजनौर)। पाकिस्तानी से चांदपुर में बम रखवाने का मेसेज करवाने वाले साहिल को गिरफ्तार कर पुलिस ने फोन बरामद किया है। रिपोर्ट में पाकिस्तान के रहने वाले आतिफ अहमद भट्ट को भी आरोपी बनाया गया है, जिसे पकड़ने के लिए इंटरपोल की मदद ली जाएगी। उधर साहिल से एटीएस ने भी तीन घंटे तक पूछताछ की।
विज्ञापन

चांदपुर पुलिस ने सोमवार को चाहसंग निवासी साहिल का चालान करते हुए कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बता दें कि चांदपुर निवासी मोहम्मद सफी के पास कराची के रहने वाले आतिफ मोहम्मद भट्ट ने एक मेसेज भेजा, जिसमें कहा गया कि हां भाई काम हो गया है, चांदपुर पर बम रख दिया है....पाकिस्तान जिंदाबाद। सफी को पाकिस्तानी ने व्हाट्सएप कॉल भी की थी, जिसे उसने रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन

सफी पुलिस के पास पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि साहिल और पाकिस्तानी आतिफ अहमद भट्ट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed