फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   man suicide by shot himself in Bijnor after home distress

Bijnor: व्यक्ति ने तमंचे से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, कमरे में मिला लहूलुहान शव, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 24 Jun 2023 01:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 24 Jun 2023 01:50 PM IST
सार

बिजनौर में धामपुर थानाक्षेत्र में एक शख्स ने गृह क्लेश के कारण खुद ही अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
man suicide by shot himself in Bijnor after home distress
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में धामपुर थानाक्षेत्र के शिव नगर कॉलोनी में शुक्रवार देर रात पारिवारिक कलह के चलते ललित कुमार चौहान (40) ने 315 बोर के तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस एक खोखा बरामद किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई।

विज्ञापन


बसेड़ा कुंवर निवासी मृतक की मां सर्वेश देवी ने बताया कि मृतक ललित कुमार चौहान दो पुत्रों में से उसका बड़ा पुत्र था। वह इससे पहले दो शादी कर चुका था और दोनों पत्नियां इसी कारण से छोड़कर जा चुकी थी। दो साल पहले उसके पुत्र ने गांव नंगला बसेड़ा निवासी गैर बिरादरी की महिला टोनी के साथ शादी की थी। होली के अभी कोई बच्चा नहीं है। टोनी पंचायत विभाग में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Weather: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर जारी, भीषण गर्मी से मिली राहत, मेरठ में तेज बारिश से मौसम हुआ सुहावना

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि जब ललित कुमार चौहान ने घटना को अंजाम दिया, तब उसकी पत्नी टोनी और उसका पहली पत्नी का 14 वर्षीय पुत्र  घर पर नहीं था। बताया गया कि टोनी शुक्रवार को सौतेले पुत्र के साथ अपनी मायके में गई हुई थी। बताया गया कि आए दिन टोनी और ललित चौहान में झगड़ा होता रहता था। मृतक ललित धामपुर में एक डॉक्टर के यहां नौकरी करता था। 

डॉक्टर केके सिंह का कहना है कि शुक्रवार को उसने दिन में कई बार ललित को मोबाइल पर कॉल किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। शनिवार को सवेरे ललित चौहान का शव रक्तरंजित अवस्था में पड़ा मिला। ललित कुमार चौहान बसेड़ा नारायण निवासी एक व्यक्ति के मकान में किराए पर परिवार के साथ रह रहा था। 

घटना से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। फील्ड यूनिट टीम ने मौके का मुआयना कर जांच की। अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या से संबंधित है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। जो भी कारण उजागर होंगे , उसके अनुरूप कार्रवाई होगी। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed