{"_id":"69e7c75442c8f839650be117","slug":"man-stabs-himself-after-girlfriend-kills-him-for-refusing-to-marry-her-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-177637-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शादी से इनकार पर प्रेमिका की हत्या कर खुद को चाकू मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शादी से इनकार पर प्रेमिका की हत्या कर खुद को चाकू मारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। बिजनौर की कांशीराम कॉलोनी में मंगलवार की शाम पांच बजे कशिश (18) की प्रेमी राहुल ने गर्दन में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। शादी से इनकार करने पर इस वारदात को अंजाम दिया। हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मार लिया। घायल हालत में मिले हत्यारोपी को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले जाकिर बस चालक हैं जो मंगलवार को बस लेकर दिल्ली गए जबकि उनकी पत्नी शाहीन रिश्तेदारी में अंबाला गई थी। घर पर जाकिर की बेटी कशिश अकेली थी। ऐसे में राहुल कशिश के घर पहुंच गया। शाम करीब पांच बजे पास में रहने वाले लोगों ने चीख पुकार सुनी। पड़ोसी अरमान ने बताया कि कशिश और राहुल दोनों कमरे में बंद थे। दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे तो राहुल ने कशिश की गर्दन दबा रखी थी, कशिश के गले से खून भी बहता मिला। तभी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल हालत में कशिश और आरोपी राहुल को अस्पताल लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने कशिश को मृत घोषित कर दिया जबकि आरोपी राहुल का उपचार चल रहा है।
मेडिकल कॉलेज में भर्ती हत्यारोपी राहुल ने पुलिस को बताया कि वह चार साल से अपने घर नहीं गया है। कशिश उसके साथ शादी की बात करती थी, लेकिन अब इनकार कर रही थी। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि तीन-चार सालों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी बात से क्षुब्ध होकर युवक ने प्रेमिका की हत्या की है। जोकि खुद भी घायल हालत में मिला है। पुलिस अभिरक्षा में आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।