यूपी : बिजनौर में युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला लहूलुुहान शव
बताया गया कि मृतक के कमर में गोली मारी गई है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकारी के अनुसार हलदौर थाना क्षेत्र के गांव छातापुर निवासी राजीव की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक का शव गांव के बाहर खेत में लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला।
घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि मृतक के कमर में गोली मारी गई है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है मामले की जांच की जा रही है।