बिजनौर : प्रेम-प्रसंग का विरोध करने पर प्रेमिका के पिता को उतारा मौत के घाट, प्रेमी ने हत्या कर शव नहर में फेंका
बेटी के प्रेमी पड़ोसी नरेंद्र सिंह, उसके साथी सुरजीत सिंह उर्फ संदीप उर्फ बाबा व गुरवचन सिंह ने 23 की रात रामगंगा नदी के पास गला घोंटकर व सिर में पत्थर मारकर शव रामगंगा नदी में फेंक दिया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मृतक बेटी के प्रेम संबंधों का विरोध करता था। वह प्रेमी के साथ बेटी की शादी नहीं करना चाहता था। इसी वजह से प्रेमी ने दो साथियों के साथ गला घोंटने के बाद सिर में पत्थर मारकर भजनलाल की हत्या की थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बाइक, पत्थर व अन्य सामान बरामद कर लिया है।
एसपी डा.धर्मवीर सिंह के मुताबिक थाना अफजलगढ़ के गांव कटारमल निवासी भजनलाल का 24 मई को रामगंगा नदी के पास शव बरामद हुआ था। भजनलाल की पत्नी प्रकाश कौर ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के साथ सर्विलांस की टीम को घटना के खुलासे में लगाया गया था।
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि भजनलाल की बेटी के प्रेमी पड़ोसी नरेंद्र सिंह, उसके साथी सुरजीत सिंह उर्फ संदीप उर्फ बाबा व गुरवचन सिंह ने 23 की रात रामगंगा नदी के पास गला घोंटकर व सिर में पत्थर मारकर शव रामगंगा नदी में फेंक दिया गया था।
पकड़े गए हत्यारोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर, कपड़ा, दो बाइक, तीन मोबाइल, मृतक का आधार कार्ड, बैंक की पासबुक व एक गिलास बरामद किया है।
पकड़े गए नरेंद्र ने बताया कि भजनलाल की बेटी से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उससे शादी करना चाहता था। नरेंद्र आपराधिक प्रवृत्ति का था। भजनलाल इसका विरोध करता था। इस बात को लेकर नरेंद्र ने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर भजनलाल की हत्या की। एसपी ने बताया कि नरेंद्र लुटेरा है, इसलिए भजनलाल उसका विरोध करता था।