फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Man murder his girlfriend after she was forcing him to marry in Bijnor

बिजनौर: शादी की जिद पर अड़ी थी प्रेमिका, प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश, दी दर्दनाक मौत

Mon, 27 Sep 2021 05:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 27 Sep 2021 05:47 PM IST
सार

सीओ सुमित शुक्ला पूरे मामले में गहनता से छानबीन कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मौका ए वारदात पर पड़ा मिला मोबाइल प्रियंका का ही था। मोबाइल की सीडीआर से हत्या के तार जुड़ते चले गए। 

विज्ञापन
Man murder his girlfriend after she was forcing him to marry in Bijnor
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में प्रियंका हत्याकांड में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। यह युवक युवती का प्रेमी बताया जा रहा है। प्रियंका की उससे बीते 25 दिनों में 253 बार बात हुई है। आखिरी कॉल हत्याकांड की रात दो बजकर आठ मिनट पर हुई। पुलिस को इसी युवक पर युवती की हत्या का शक है। युवक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आज इस मामले का खुलासा कर सकती है। 

विज्ञापन


मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से खुले राज
बढ़ापुर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ के बाद पुलिस खुलासे के अंतिम दौर तक पहुंच चुकी है। अब साक्ष्य जुटाना बाकी रह गया है। सीओ सुमित शुक्ला पूरे मामले में गहनता से छानबीन कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मौका ए वारदात पर पड़ा मिला मोबाइल प्रियंका का ही था। इसकी कॉल डिटेल को खंगाला गया तो हत्याकांड के खुलासे की राह आसान हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चक्का जाम: पश्चिमी यूपी में ऐसा रहा चक्का जाम, मेरठ-दिल्ली हाईवे पर शुरू हुआ आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में करीब दो बजे भी प्रियंका के फोन पर बात हुई थी। हिरासत में लिए गए युवक को प्रियंका का प्रेमी बताया जा रहा है। जिसने फोन पर 25 दिन में 253 बार बात की है। कॉल एक दो मिनट की नहीं होती थी, बल्कि घंटों तक बातचीत का रिकॉर्ड सामने आया है। फिलहाल पुलिस युवक को हिरासत में लेकर साक्ष्य जुटाने में लगी है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बनाई गईं चार टीमें
बता दें कि बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव कोपा निवासी प्रियंका (20) पुत्री स्व. हरस्वरूप की घर से बीस मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। धारदार हथियार से प्रियंका के पेट को चीर दिया गया था। उसके मुंह में दुपट्टा ठुंसा हुआ था। प्रियंका रात में दो बजे घर से लापता हुई थी। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए एसपी ने चार टीमों का गठन किया था। हालांकि पुलिस मामले में पहले से ही किसी नजदीकी का हाथ मान रही थी। 

प्रियंका हत्याकांड का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। प्रेम प्रसंग का मामला निकलकर सामने आया है। एक युवक को हिरासत में लिया गया है। जिसके फोन की आखिरी लोकेशन मौका ए वारदात पर भी मिली है। दोनों के बीच काफी दिनों से फोन पर बातें चल रही थीं। फिलहाल युवक से पूछताछ की जा रही है - डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed