{"_id":"623b65226247972a9152c4ca","slug":"man-dies-after-being-hit-by-vehicle-bijnor-news-mrt5815564107","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत
कोतवाली देहात (बिजनौर)। नेशनल हाईवे-74 पर गांव मखवाड़ा के पास वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई ने थाने पहुंचकर उसकी पहचान ठाकुरद्वारा निवासी जगदीश (30) के रूप में की है।
बुधवार को नेशनल हाईवे-74 पर स्थित गांव मखवाड़ा के पास अज्ञात युवक का शव हाईवे पर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की तलाशी ली। मृतक की जेब से आधार कार्ड और मोबाइल नंबर मिला। जिसके आधार पर उसकी पहचान मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव मुख्तारपुर कटार अल्लाह निवासी जगदीश पुत्र जयपाल के रूप में हुई। जेब से मिले मोबाइल नंबर पर पुलिस ने संपर्क किया तो उसके भाई अजय पाल सिंह से बात हुई। अजयपाल ने मृतक की पहचान अपने बडे़ भाई जगदीश के रूप में की। उसने पुलिस को बताया कि जगदीश मानसिक रूप से बीमार था। वह परिजनों के साथ घूमने के लिए पंजाब गया था। घर आते समय सोमवार को वह परिजनों से बिछड़ गया। परिजनों ने जगदीश की काफी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला था। परिजन उसकी तलाश जगह-जगह कर रहे थे। सूचना पर परिजन थाना कोतवाली देहात पहुंचे। पुलिस ने अजय की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।