फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Man dies after being hit by car on Delhi-Pauri highway

कार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Thu, 04 Feb 2021 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by car on Delhi-Pauri highway
कार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

बिजनौर। दिल्ली पौड़ी नेशनल हाईवे पर एक कोचिंग सेंटर के प्रचार के लिए कैंप लगाकर बैठे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
नई बस्ती निवासी 50 वर्षीय प्रेमपाल आवास विकास स्थित एक कोचिंग सेंटर पर काम करते थे। मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे वह दिल्ली पौड़ी नेशनल हाईवे पर वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर अपने कोचिंग सेंटर के लिए प्रचार कैंप लगाकर बैठे थे। इस बीच नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम की ओर से आई एक कार ने प्रेमपाल को टक्कर मार दी। प्रेमपाल टक्कर लगने से दूर जा गिरे। प्रेमपाल को टक्कर मारने के बाद कार पेड़ों व बिजली के खंभे से भी टकराकर रुक गई। हादसे में प्रेमपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

प्रेमपाल की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मच गया। कार में तीन चार लोग सवार थे। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया और मारपीट करते हुए पुलिस को सौंप दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक ने हादसे के वक्त शराब पी रखी थी और वह बहुत स्पीड से कार चला रहा था। मामले की कोतवाली शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रेमपाल अपने पीछे पत्नी बीना, बेटों अंकित, अंकुश व अर्जुन को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed