{"_id":"636412a9205a9252bc0f9f43","slug":"malaria-and-dengue-did-not-come-in-the-health-department-report-nazibabad-news-mrt6120915165","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव मोहनपुर, हसरपुर, लुकादड़ी में बड़ी संख्या में ग्रामीण थे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव मोहनपुर, हसरपुर, लुकादड़ी में बड़ी संख्या में ग्रामीण थे बीमार
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में नहीं आया मलेरिया और डेंगू
मंडावली/नजीबाबाद। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में गांव मोहनपुर, हसनपुर और लुकादड़ी के ग्रामीणों को मलेरिया और डेंगू नहीं आया है। ग्रामीण मौसम में बदलाव के कारण वायरल फीवर से बीमार बताए गए हैं। चिकित्सकों ने ग्रामीणों से शिविर में दी गई दवाईयों को नियमित रुप से लेने की अपील की।
मंडावली क्षेत्र के गांव मोहनपुर, हसनपुर और लुकादड़ी में पिछले दो हफ्तों से कई ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक नवंबर को तीनों गांवों में शिविर लगाकर ग्रामीणों को दवाईयां दी गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मलेरिया, टाइफाइड, डेंगू आदि की जांच के लिए 194 मरीजों के खून के नमूने लिए थे, लेकिन ग्रामीणों की जांच रिपोर्ट में डेंगू, मलेरिया नहीं आया। मंडावली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. संदीप सिंह का कहना है कि मौसम में बदलाव होने के कारण गांव में वायरल फीवर फैल रहा है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपनी पंचायतों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की अपील की।
तीनों गांवों में नहीं हुआ कीटनाशक का छिड़काव
मंडावली। एसीएमओ के निर्देश पर बाद भी ग्राम प्रधानों ने गांव मोहनपुर, हसनपुर और लुकादड़ी कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव नहीं कराया। ग्रामीण राजेश शर्मा, राहुल, अंकुर कुमार, जसपाल सिंह का कहना है कि गांव में कई हफ्तों तक नालियों की सफाई भी नहीं की जाती।
विज्ञापन
वर्जन........
ग्रामीणों की रिपोर्ट में मलेरिया, डेंगू नहीं आया है। गांव में वायरल फीवर फैल रहा है। ग्राम प्रधानों को छिड़काव के लिए कीटनाशक दवाईयां उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन गांवों में छिड़काव नहीं हुआ। उच्चाधिकारियों से इस संबंध में शिकायत की जाएगी।
- डॉ. जुबैर, प्रभारी, पीएचसी नजीबाबाद।