फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Malan's water broke the Gajraula-Mandawar road

Bijnor News: मालन के पानी ने तोड़ा गजरौला-मंडावर मार्ग

Sun, 28 Sep 2025 05:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 28 Sep 2025 05:55 AM IST
विज्ञापन
Malan's water broke the Gajraula-Mandawar road
खस्ताहल गजरौला-मंडावर मार्ग संवाद - फोटो : स्रोत : वीडियो ग्रैब
गजरौला शिव। बरसात में मालन नदी से आई बाढ़ से पानी खेतों के रास्ते से बहकर गजरौला-मंडावर पर आने के कारण सड़क पूरी तरह टूट गई है, जिस पर ग्रामीणों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। सड़क की बजरी उखड़कर किनारे पर फैल गई है। बाइक सवार सड़क छोड़ किनारे से आवागमन कर रहे हैं। जबकि गजरौला से मंडावर जाने के लिए सवारी का कोई साधन नहीं है। लोगों को पैदल या बाइक से मंडावर मार्ग पर पहुंच कर सवारी पकड़नी पड़ती है। उक्त मार्ग का निर्माण लगभग तीन वर्ष पूर्व कराया गया था। जो बनते ही उखड़ने लगा था। अब रही सही सड़क मालन के पानी की भेंट चढ़ गई है। इसी मार्ग से एक दर्जन गन्ना सेंटरों का गन्ना उत्तम शुगर मिल में जाता है। ग्रामीणों ने उक्त सड़क को गन्ना सीजन शुरू होने से पहले शीघ्र बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन


गजरौला शिव निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि जंदरपुर-गजरौला मंडावर मार्ग लगभग तीन किलोमीटर सड़क पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आती है। तीन वर्ष पहले बनी सड़क उखड़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गजरौला निवासी नरेश कुमार का कहना है अब गन्ने का सीजन शुरू होने वाला है। गजरौल-मंडावर मार्ग से ही गढ़ी बगीची, गजरौला शिव, गजरौला अचपल, मुकीमपुर खेड़ा आदि एक दर्जन से अधिक गन्ना सेंटरों का गन्ना इसी मार्ग से उत्तम शुगर मिल बरकातपुर जाता है। गन्ना सीजन से पहले मार्ग का पुन: निर्माण कराया जाना चाहिए। गांव के पूर्व प्रधान मुकेश राजपूत का कहना है कि तीन वर्ष पूर्व जंदरपुर गजरौला मार्ग पर लगभग सात सौ मीटर सीसी बनी थी, जो बनने से एक माह के भीतर ही उखड़नी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed