{"_id":"64b189efce377ab36c076475","slug":"malan-started-flowing-on-the-road-bijnor-mandawar-road-closed-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-6970-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सड़क पर बहने लगी मालन, बिजनौर-मंडावर मार्ग हुआ बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सड़क पर बहने लगी मालन, बिजनौर-मंडावर मार्ग हुआ बंद
Fri, 14 Jul 2023 11:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
- मालन नदी में अचानक उफान से पुल के पास सड़क पर आया पानी
- पुलिस और दमकल विभाग ने संभाला मोर्चा, रस्से डालकर कांवड़ियों को निकलवाया
- पुलिस ने बैरियर लगाकर बंद किया बिजनौर-मंडावर-हरिद्वार मार्ग
फोटो खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/चंदक। जिले में सिर्फ गंगा नदी ही नहीं बल्कि मालन भी उफान पर है। मालन में शुक्रवार को ऐसा उफान आया कि नदी का पानी सड़क पर बहने लगा। आनन फानन बिजनौर-हरिद्वार वाया मंडावर मार्ग को बंद करना पड़ा। पुलिस और दमकल विभाग ने मोर्चा संभाला और रस्से डालकर शिवभक्तों को पानी से पार कराया। पानी में जाकर फंसी रोडवेज बस को ट्रैक्टर से खिंचवाया गया। इस मार्ग पर आने जाने वाले वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया।
यूं तो बृहस्पतिवार से ही बिजनौर मंडावर मार्ग पर मालन नदी पुल के पास सड़क पर पानी था, लेकिन शुक्रवार को सड़क पर एकाएक पानी का बहाव तेज हो गया। सड़क पर कई फीट पानी बहने लगा। पानी बढ़ने की खबर लगते ही सीओ सिटी अनिल कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा, शहर कोतवाल जीत सिंह पुलिस फोर्स के साथ मालन नदी पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले बिजनौर मंडावर मार्ग को बंद कराया। बिजनौर में चक्कर चौराहे मंडावर रोड पर बैरियर लगा दिए गए। मंडावर में भी बिजनौर की तरफ आने वाले वाहनों को रोक दिया गया।
मार्ग बंद होने से पहले ही मालन नदी तक तमाम वाहन पहुंच चुके थे। पानी को देख दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। हरिद्वार की तरफ जा रही एक रोडवेज पानी में फंस गई, पुलिस ने ट्रैक्टर की व्यवस्था कर बस को बाहर निकलवाया। इसके बाद ट्रैक्टर ट्राली से वहां मौजूद लोगों की भीड़ को पार कराया गया। दमकल विभाग के कर्मियों ने पैदल जा रहे कांवड़ियों को एक एक कर रस्से डालकर किसी तरह पानी से पार कराया।
विज्ञापन
ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया। हालांकि इधर-उधर से मालन नदी तक पहुंच जाने वाले वाहनों को पुलिस की मदद से पार कराए जाने का सिलसिला शाम तक चलता रहा। बता दें कि मालन नदी ने बृहस्पतिवार को कोटद्वार में एक पुल तोड़ दिया था। जिसके बाद नजीबाबाद में बाढ़ आ गई। नजीबाबाद में भी दो पुलों पर खतरा मंडराया। अब यह पानी बिजनौर मंडावर रोड तक पहुंचा तो पुल के नीचे से ही नहीं बल्कि सड़क पर भी पानी बहने लगा।