फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Malan river embankment threat

मालन नदी तटबंध को खतरा

Sat, 16 Apr 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला,बिजनौर Updated Sat, 16 Apr 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
 नांगलसोती। मालन नदी पर बनाए गए तटबंध क्षेत्र में चोरी-छिपे रेत-बजरी का खनन होने से नदी में उफान आने पर तटबंध को खतरा होने की आशंका बढ़ गई है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से अवैध खनन रुकवाकर तटबंध की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन


नांगल क्षेत्र के गांव पूंडरीकला के निकट से मालन नदी गुजरती है। गांव मालन नदी के तट पर बसा है। वर्षाकाल में मालन नदी में उफान आने पर नदी का पानी गांव की ओर कटान करता है। यह स्थिति प्रतिवर्ष विकट होती जा रही है। लगातार हो रहे कटान को देखते हुए गतवर्ष सेतु निगम ने 20 लाख रुपये की लागत से नदी के किनारे गांव की ओर तटबंध बनाया था। ताकि मालन नदी कटान न करे और गांववासियों के खेतों और गांव को खतरा न बढ़े।  
विज्ञापन

 

सेतु निगम के इस प्रयास से नदी तट के आसपास बसे करीब 40 परिवार ने राहत की सांस ली थी। लेकिन अब खनन माफियाओं ने तटबंध क्षेत्र को ही खोखला करना शुरू कर दिया है।दरअसल रोजाना कई-कई बुग्गी रेत-बजरी तटबंध के आसपास से नदी क्षेत्र से निकाली जा रही है।  लगातार रेत-बजरी का खनन होने से तटबंध को खतरा बढ़ता जा रहा है।   आगामी वर्षाकाल में नदी में उफान आने पर नदी तट के आसपास बसे परिवारों को फिर से भारी नुकसान का डर सताने लगा है। इस संबध में सुबोध राजपूत, दुष्यंत, कुलवीर, सुरेश, इरशाद अहमद, छोटे सिंह ने प्रशासन से तटबंध की सुरक्षा और अवैध खनन बंद कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed