फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Malan, Lakdahan and Kotwali rivers are in spate, crops are submerged, many roads are broken.

Bijnor News: संशोधित .... मालन, लकड़हान और कोटावाली नदी में उफान, बिजनौर-हरिद्वार मार्ग बंद किया

Mon, 08 Jul 2024 03:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Malan, Lakdahan and Kotwali rivers are in spate, crops are submerged, many roads are broken.

विज्ञापन
- नदियों के के तेज बहाव से कई पुल और पुलिया के पहुंच मार्ग टूटे, आवागमन बंद
- गंगा का जलस्तर 219.40 मीटर पहुंचा, खतरे के निशान से महज 0.60 मीटर दूर


संवाद न्यूज एजेंसी

नजीबाबाद/बिजनौर। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से जिले की नदियों में उफान बरकरार है। बिजनौर-मंडावर के बीच मालन नदी उफान पर आई तो पानी सड़क पर आ गया। इसके चलते रात दस बजे बिजनौर-हरिद्वार रोड बंद कर दिया गया। बिजनौर बैराज पर भी गंगा का जलस्तर 219.40 मीटर बना हुआ है, जो खतरे के निशान से महज 0.60 मीटर दूर है। लकड़हान, कोटावाली नदी ने भी कटान किया।

लकड़हान नदी के तेज बहाव से शनिवार देर रात नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग के गांव मुस्सेपुर के निकट पुल का पहुंच मार्ग टूट गया। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने लकड़हान नदी पुल से वाहनों का आवागमन बंद कराया दिया। पुलिस ने वाहनों की आवाजाही नदी पर बने फोरलेन के नए पुल से कराई। लकड़हान नदी ने फोरलेन पुल के पहुंच मार्ग को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, मालन नदी ने मोटाढाक तल्ला, खैरुल्लापुर, शेखूपुरा आलम, लाहककला सहित कई गांवों में कृषि भूमि का कटान किया। कोटावाली नदी ने रामपुर चाठा, सबलगढ़ और कोटावाली गांव में कृषि भूमि का कटान किया। किसानों की फसलें नदी में समा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




n घरों में कैद हो गए पीतमगढ़ के लोग : भागूवाला। गांव पीतमगढ़ उर्फ मिर्जापुर में आवागमन में लिए कठियारी नदी पर ब्लॉक प्रमुख और जन सहयोग से पुलिया का निर्माण कराया था। पुलिया की एप्रोच बनाकर गांव के मार्ग से भी जोड़ा गया। शनिवार को बारिश होने से कठियारी नदी का जलस्तर बढ़ा और एप्रोच टूट गई। पहुंच मार्ग के टूटने से लोग घरों में कैद हो गए।



n कोटावाली-सबलगढ़ मार्ग की तीन पुलिया क्षतिग्रस्त

नजीबाबाद। बारिश के पानी से कोटावाली-सबलगढ़ मार्ग पर नव निर्मित तीनों पुलिया ध्वस्त हो गई। पुलिया टूटने से सैकड़ों ग्रामीणों का आवागमन बंद हो गया। पिछले साल भी बरसात में ये पुलिया क्षतिग्रस्त हो गईं थी।



n कई पशु पानी में बहकर रपटे में फंस गए

गजरौला शिव/बेगावाला। मालन नदी उफान पर होने की वजह से बिजनौर मंडावर मार्ग पर पुराने रपटे पर पानी बह रहा है। फसलें जल मग्न हो गई है। कई पशु पानी में बहकर रपटे में फंसे हैं। नई पुलिस लाइन की खाली पड़ी भूमि के पास टूटे पड़े तंटबंध से मालन का पानी निकलकर पुलिस लाइन की खाली पड़ी भूमि में भर गया है। रावली और ब्रहमपुरी के बीच भी मालन के रपटे पर पानी आ गया।




n ध्वस्त हो गया शेरकोट-तिपरजोत लिंक मार्ग

शेरकोट। बारिश के कारण शेरकोट-तिपरजोत लिंक मार्ग ध्वस्त हो गया। इस मार्ग को एक साल पहले करीब तीन करोड़ की लागत से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत बनाया गया था। लोगों का कहना है कि कई गांवों के लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। डीएम से मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed