फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Make booths strong, get benefits of schemes: Brajlal

अनुसूचित बाहुल्य क्षेत्रों में आयोजित किया बूथ सशक्तिकरण अभियान

Mon, 06 Jun 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Make booths strong, get benefits of schemes: Brajlal
बूथों को बनाएं सशक्त, योजनाओं का दिलाएं लाभ : ब्रजलाल
विज्ञापन

नजीबाबाद/भागूवाला। भाजपा ने अनुसूचित बाहुल्य क्षेत्रों में बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद ब्रजलाल ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के दौरान ग्रामीणों से संवाद किया और समस्याएं सुनीं। उन्होंने सरकार की योजनाओं का जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाने के लिए कहा।
गांव राहतपुर खुर्द में रविदास मंदिर में बूथ अध्यक्ष रघुनाथ सिंह के नेतृत्व में भाजपा का बूथ सशक्तिकरण अभियान आयोजित किया गया। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, डॉ. यशवंत सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि के नेतृत्व में आयोजित बूथ सशक्तिकरण अभियान में विभिन्न समस्याओं का मुद्दा उठा। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं पूर्व पुलिस महानिदेशक ब्रजलाल ने कई वर्षों से राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थापना की बाधाएं दूर न होने पर चिंता व्यक्त की। ब्रजलाल ने भाजपा के सर्व समाज उत्थान की नीतियों की चर्चा करते हुए प्रत्येक बूथ को वर्ष 2024 के चुनाव को देखते हुए सशक्त बनाने और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं से जागरूक रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने पॉलिटेक्निक कॉलेज के संबंध में प्रावैधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल को पत्र सौंपने की जानकारी दी। ग्रामीणों ने राज्यसभा सांसद ब्रजलाल को रविदास धर्मशाला निर्माण के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। बूथ नंबर 353 औरंगाबाद उर्फ हुसैनपुर, मोहल्ला जाब्तागंज बूथ संख्या 271 व 272 पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, भाजपा के जिलामंत्री बलराज त्यागी, राजीव अग्रवाल, राजकुमार प्रजापति, जुगनेश कुमार, मुकुल रंजन दीक्षित, राहुल तिवारी, चौ.देवेंद्र सिंह, चौ.ईशम सिंह, अमित रुहेला, राजकिशोर सिंह, आशीष राजपूत सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed