{"_id":"66e7203601c3c442c70e8763","slug":"make-bijnor-self-reliant-in-fish-production-minister-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-130978-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर को मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाएं : मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर को मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाएं : मंत्री
विज्ञापन
बिजनौर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते मत्स्य विभाग मंत्री डां संजय कुमार निषाद स्रोत सूचना विभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के मत्स्य विभाग मंत्री डाॅ. संजय कुमार निषाद ने मत्स्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में मछली उत्पादन को बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएं। जिले को मछली उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मंत्री ने कहा कि शासन की संचालित लाभकारी योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध कराएं। कहां कि जिन व्यक्तियों को पट्टे आवंटित किए और जिन पट्टों को निरस्त किया गया है। उनके मानकों की जांच करें। यदि जांच में पट्टों का आवंटन या निरस्तीकरण निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया जाता है, तो उसकी जांच आख्या प्रस्तुत करें।
उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषाद राज वोट सब्सिडी योजना, मछुआ दुर्घटना बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड आदि संबंधित सभी योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देशित किया कि मत्स्य योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को शत प्रतिशत रूप से सुनिश्चित करें। साथ लंबित आवेदनों का 15 दिन के अंदर निस्तारण करना करें। उन्होंने मछुआ बीमा योजना का लक्ष्य भी 15 दिन के अंदर पूरा करने के मत्स्य विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, उपनिदेशक प्लानिंग एजाज अहमद नकवी, उपनिदेशक मत्स्य मुरादाबाद विजय शंकर चौरसिया, उपनिदेशक मत्स्य बिजनौर नीतू सिंह आदि मौजूद रहे।