फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Make 100% payment of billing every month: MD

Bijnor News: प्रतिमाह बिलिंग का शतप्रतिशत कराएं भुगतान- एमडी

Fri, 07 Jul 2023 11:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 07 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Make 100% payment of billing every month: MD
-विकास भवन के सभागार में की अफसरों के साथ समीक्षा बैठक
विज्ञापन

-लाइन लॉस करें कम, नियमित समय पर करें जनसुनवाई
-राजस्व वसूली धीमी एवं लाइन लॉस बढ़ने पर जताई नाराजगी
- फोटो
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बिजनौर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी मेरठ चैत्रा वी ने शुक्रवार को विकास भवन के सभागार में बिजली विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिमाह खर्च होने वाली बिजली के बिल का शतप्रतिशत भुगतान कराना सुनिश्चित करें। इसके लिए उपभोक्ताओं से संपर्क करें और उन्हें प्रेरित करें। साथ ही शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए।

बैठक में एमडी ने राजस्व वसूली धीमी एवं लाइन लॉस बढ़ने पर नाराजगी व्यक्त की। सभी को निर्देश दिए कि वे लाइन लॉस कम करें और शतप्रतिशत राजस्व वसूली करें। उन्होंने बिजली बिल बकाया वसूली, बिलिंग व्यवस्था, ट्रांसफार्मर और स्टोर की समीक्षा की। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई के समय कार्यालय में उपस्थित रहकर उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुने और उनका समाधान करें। इससे पहले एमडी चैत्रा वी ने बिजनौर इंडस्ट्रीज एरिया में स्थित विद्युत वर्कशॉप और स्टोर का निरीक्षण किया। जहां निरीक्षण के दौरान ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुणवत्ता के साथ ट्रांसफार्मरों की रिपेयरिंग सही से की जाएं। वर्कशॉप और डिवीजन परिसर में साफ सफाई के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में अधीक्षण अभियंता बिजनौर निरंजन कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता बिजनौर एके पांडेय, अधिशासी अभियंता आरपी सिंह, एसडीओ प्रथम प्रदीप कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed