फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Maintain quality of blankets: Gopal Anjaan

उप्र खादी ग्रामोद्योग के उपाध्यक्ष ने किया कारखाने का निरीक्षण

Fri, 02 Jul 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Maintain quality of blankets: Gopal Anjaan
कंबलों की गुणवत्ता बनाएं रखें: गोपाल अंजान
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। उप्र खादी ग्रामोद्योग के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान ने कंबल कारखाने का निरीक्षण किया। उन्होंने कारखाने में निर्मित कंबलों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कंबलों की बिक्री सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।

उप्र खादी ग्रामोद्योग के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान ने विभाग के उपमुख्य कार्य पालक मुरादाबाद राजीव त्यागी, प्रबंधक राम कवांर के साथ शुक्रवार को कंबल कारखाने का निरीक्षण किया। उपाध्यक्ष ने कंबल कारखाने में जून माह में निर्मित किए गए 250 से अधिक कंबलों की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। खादी ग्रामोद्योग के उपाध्यक्ष और उपमुख्य कार्यपालक ने कंबल कारखाना प्रबंधक को कारखाने में निर्मित होने वाले कंबलों की बिक्री संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए आश्वस्त किया। कंबल कारखाना प्रबंधक एवं व्यवस्थापक राम कवांर ने कंबल उत्पादन से जुड़े श्रमिकों की समस्याओं से अवगत कराया। भाजपा कार्यकर्ताओं पंडित प्रफुल्ल वशिष्ठ, अभिषेक तड़ियाल, शशांक कर्णवाल, शुभम ग्रोवर की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed