फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mahavir Jayanti celebrated with simplicity

सादगी से मनाई गई महावीर जयंती

Sun, 25 Apr 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Mahavir Jayanti celebrated with simplicity
नजीबाबाद में महावीर जयंती पर ध्वजारोहण करते जैन श्रद्धालु। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। श्री दिगंबर जैन समाज की ओर से श्री दिगंबर जैन पंचायती व श्री दिगंबर जैन सरजायती जैन मंदिर में ध्वजारोहण किया गया। महावीर जयंती पर जैन विद्वानों ने अपने आशीष वचनों में समरसता का संदेश दिया।
विज्ञापन

श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पंकज जैन ने कहा कि तीर्थंकर भगवान महावीर ने संसार को अहिंसा परमो धर्म, जियो और जीने दो का संदेश दिया। भगवान महावीर स्वामी के सिद्धांतों पर चलकर ही विश्व शांति संभव है। उन्होंने कहा कि आज भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

पंडित पंकज जैन, दीपक जैन व जितेंद्र जैन ने श्रीजी का अभिषेक, प्रक्षाल व पूजन किया। कोरोना कर्फ्यू व संकमण को देखते हुए प्रतिवर्ष निकलने वाली प्रभात फेरी को श्री दिगंबर जैन समाज के पदाधिकारियों ने स्थगित करने और महावीर जयंती पर प्रभात फेरी नहीं निकालने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed