फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mahatma Jyotiba Phule's death anniversary celebrated with pomp

Bijnor News: धूमधाम से मनाई महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि

Mon, 28 Nov 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mahatma Jyotiba Phule's death anniversary celebrated with pomp
अफजलगढ़ के भूतपुरी में आयोजित महात्मा ज्योतिबाफुले की की पुण्यतिथि पर अपने विचार रखता वक्ता। - फोटो : BIJNOR
धूमधाम से मनाई महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि
विज्ञापन

राजा का ताजपुर/अफजलगढ़। सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फूले के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि ज्योतिबा फुले ने समाज में शिक्षा की जोत जगाई और उपेक्षित लोगों के अधिकार की लड़ाई लड़ी।
कार्यक्रम में सैनी सभा के जिला महामंत्री व एकता संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मदन सिंह सैनी ने कहा कि ज्योतिबा फुले ने शिक्षित होकर अपनी पत्नी साबित्री बाई फुले को भी शिक्षित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। मदन सिंह सैनी की अध्यक्षता एवं रामभजन सिंह सैनी के संचालन में हुए कार्यक्रम में सुरेश सैनी, रामभजन सिंह सैनी, जगदीश सिंह सैनी, अमित सैनी, छोटे सैनी, रामेश सैनी, रोहन सैनी, संजू सैनी, अजय कुमार सैनी, रामगोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, अफजलगढ़ के भूतपुरी स्थित सैनी धर्मशाला में भारतीय सामाजिक क्रांति के जनक महात्मा ज्योतिबा फुले की 132वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महात्मा ज्योतिबा फुले को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उदल सिंह सैनी पूर्व प्रधान तथा संचालन लोकेश कुमार सैनी ने किया। कार्यक्रम में खूब सिंह सैनी, दिलावर, शिवमंगल, विजयपाल, लेखराज सिंह सैनी, रामकुमार सिंह, बलवीर, प्रजेश कुमार, मनोज कुमार, पवन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed