फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mahashivaratri is special this time, three special yogas are being made

Mahashivratri 2023: मुहूर्त में मनाएं पर्व, इस बार महाशिवरात्रि पर बन रहे ये तीन विशेष योग, होगी अमृत वर्षा

Thu, 16 Feb 2023 11:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 16 Feb 2023 11:43 PM IST
सार

महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी को मनाया जा रहा है। विशेष योग बनने से इस बार त्योहार का महत्व और भी अधिक माना जा रहा है। महाशिवरात्रि पर इस बार कई विशेष योग बन रहे हैं।

विज्ञापन
Mahashivaratri is special this time, three special yogas are being made
MahaShivratri - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिव और शक्ति के मिलन का पर्व महाशिवरात्रि फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि पर कई वर्ष बाद त्रिग्रही योग, शनि प्रदोष व्रत और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। यह महाशिवरात्रि साल में आने वाली 12 महाशिवरात्रि में सबसे महत्वपूर्ण और मनोकामना पूरी करने वाली है। मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन पूजा अर्चना, जप, दान आदि करने से कई गुना फल प्राप्त होता है।

विज्ञापन


महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी, चंदन, भांग, धतूरा, इत्र, बेलपत्र, रुद्राक्ष एवं सफेद फूल चढ़ाने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर शिवजी की आराधना करनी चाहिए। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी को मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के दिन ब्रह्मांड में दिव्य ऊर्जाएं चरम पर होती हैं। पंचामृत से अभिषेक करने पर सुस्वास्थ व सुख समृद्धि प्राप्त होती है। महाशिवरात्रि के दिन शिवस्तुति, शिव सहस्रनाम, शिव चालीसा, रुद्राष्टकम, शिवपुराण, शिव पंचाक्षर आदि का पाठ करना चाहिए। 
विज्ञापन


इस मुहूर्त में मनाएं पर्व
चतुर्दशी तिथि 18 फरवरी को रात्रि 8:03 से शुरू होकर 19 फरवरी को शाम 4:19 मिनट तक रहेगी। त्रयोदशी तिथि 17 फरवरी को रात्रि 11:37 मिनट से शुरू हो जाएगी। महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की पूजा चार प्रहर में करने का विधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: आश्रम में सुकून के पल, अब घोड़े के साथ दौड़ते दिखा गुरमीत राम रहीम, कही ये बात

महाशिवरात्रि के साथ होगा शनि प्रदोष व्रत, होगी अमृत वर्षा
सिविल लाइन स्थित धार्मिक संस्थान विष्णुलोक के ज्योतिषविद् पंडित ललित शर्मा ने बताया कि इस साल महाशिवरात्रि पर सूर्य, चंद्रमा, शनि कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। जिससे त्रिग्रही योग बन रहा है। इस दिन शनि प्रदोष व्रत भी है। भगवान शिव को प्रदोष व्रत और महाशिवरात्रि दोनों दिन अत्यंत प्रिय है। ये दोनों व्रत एकसाथ होने से मनुष्य के जीवन में सुख शांति की अमृत वर्षा होती है। ये साल का पहला शनि प्रदोष व्रत है। शनि प्रदोष व्रत संतान की कामना के लिए किया जाता है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। इस दिन अविवाहित कन्याओं को अच्छा वर प्राप्त करने के लिए माता पार्वती की उपासना करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक्सप्रेस वे पर आग का गोला बनी कार

रुद्राक्ष माला के साथ इन मंत्रों का करें जाप, मिलेगा इच्छाफल

ओम तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात

ओम उमामहेश्वराभ्यां नम:
ओम नम: शिवाय मृत्युंजय महादेवाय नमोस्तुते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed